{"_id":"5ceabd70bdec2207490a09f7","slug":"shuttler-sourabh-verma-lashes-out-at-air-india-for-damaging-his-luggage","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया पर बरसे बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा, सामान को पहुंचाया था नुकसान","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
एयर इंडिया पर बरसे बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा, सामान को पहुंचाया था नुकसान
Sun, 26 May 2019 09:53 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 26 May 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
सौरभ वर्मा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया की दिल्ली से कोपेनहेगेन की यात्रा के दौरान उनके सामान को नुकसान पहुंचाने के लिए रविवार को कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन
वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘पिछले कुछ सप्ताह में एयर इंडिया ने जो सेवाएं प्रदान की उससे वास्तव में निराश हूं। मैं दिल्ली से कोपेनहेगेन की यात्रा कर रहा था और जब मैंने पाया कि मेरे सामान को नुकसान पहुंचाया गया है। मैंने तुरंत एयर इंडिया स्टॉफ के पास शिकायत दर्ज कराई।’
विज्ञापन
इस 26 वर्षीय शटलर ने कहा कि एयरलाइन के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन्हें नुकसान पहुंचाए गए सामान का कोई मुआवजा नहीं मिला।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने मेल भी भेजा था जिसमें शिकायत की रसीदी और टूटे सामान की तस्वीरें भी भेजी गई थी। लेकिन मुझे 20 दिन के बाद भी कोई जवाब या मुआवजा नहीं मिला।’ पिछले साल रूसी ओपन और डच ओपन बैडमिंटन के विजेता वर्मा ने जल्द से जल्द मामला सुलझाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
1/3 Hence @airindiain I would like you to look into this matter as soon as possible because I am a Badminton athlete and I travel frequently for tournaments. I need you to solve this issue as my bag was mishandled by your staff. I am attaching the relevant pictures. pic.twitter.com/iFMzMUe7nb
— Sourabh Verma (@sourabhverma09) May 26, 2019