फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Odisha Open Badminton: Big upset in the tournament, 14 years Old Unnati defeated Malvika Bansod in semi final

Odisha Open Badminton: टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर, मालविका बंसोड़ को हराकर 14 साल की उन्नति फाइनल में

Sat, 29 Jan 2022 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Jan 2022 11:05 PM IST
सार

मालविका ने हाल ही में इंडिया ओपन में साइना नेहवाल को हराया और सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंची, जिसमें पीवी सिंधू ने उन्हें हराया था।

विज्ञापन
Odisha Open Badminton: Big upset in the tournament, 14 years Old Unnati defeated Malvika Bansod in semi final
मालविका बंसोड़

विस्तार

चौदह साल की उन्नति हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ को हराकर ओडिशा ओपन बैडमिंटन महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्नति ने खिताब की प्रबल दावेदार मालविका पर 50 मिनट तक चले रोमांचक सेमीफाइनल में 24-22, 24-22 से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


फाइनल में पहुंचने वालीं उन्नति हुड्डा की 418वीं विश्व रैंकिंग है। वहीं, मालविका इसी महीने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें पीवी सिंधु ने हराया था।
विज्ञापन


मालविका ने हाल ही में इंडिया ओपन में साइना नेहवाल को हराया और सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंची, जिसमें पीवी सिंधू ने उन्हें हराया था। उन्होंने जूनियर विश्व रैंकिंग में नंबर एक तसनीम मीर को भी यहां प्री क्वार्टर फाइनल में हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोशनीवाल से खिताबी टक्कर
दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की 163वीं रैंकिंग वाली स्मित तोशनीवाल ने ऊंची रैंकिंग वाली अश्मिता चालिहा को 21-19, 10-21, 21-17 से हराया।

संयोगिता-श्रुति भी खिताब की दहलीज पर
महिला युगल में संयोगिता घोरपड़े और श्रुति मिश्रा ने श्रीवैद्यया और इशिका जायसवाल को 10-21, 21-18, 21-17 से मात दी। फाइनल में उनकी टक्कर त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी से होगी जिन्होंने अरुल बाला और निला वेलयुवन को 21-9, 21-6 से हराया। 

मिश्रित युगल में एम आर अर्जुन और त्रिशा जॉली ने बालकेशरी यादव और श्वेतापर्ण पांडा को 21- 9, 21-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना श्रीलंका के सचिव डायस और टी हेंडावा से होगा जिन्होंने भारत के मौर्यन और कुशान बालाश्री को हराया।

प्रियांशु और जॉर्ज के बीच पुरुष एकल का फाइनल
पुरुष वर्ग का फाइनल प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज के बीच खेला जाएगा। प्रियांशु ने कौशल को 36 मिनट में 21-17, 21-14 से हराया। किरण ने पहला गेम हारने के बाद अंशल यादव को 19-21, 21-12, 21-14 से हराया। 


पुरुष युगल में रविकृष्ण और शंकर प्रसाद ने वसंता कुमार और अशित सूर्या को 21-12, 18-21, 21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उनकी टक्कर मलयेशिया के नूर मोहम्मद अयुब और ली कहिम की जोड़ी से होगा जिन्होंने श्रीलंका के सचिन डायस और बुवेंका को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed