फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Korea Open Badminton: Pranay-Priyanshu lost in the second round in Korea Open, Trisha-Gayathri also lost

Korea Open Badminton: कोरिया ओपन में प्रणय-प्रियांशु को दूसरे दौर में मिली हार, त्रिशा-गायत्री भी हारीं

Fri, 21 Jul 2023 05:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यिओसू (कोरिया)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यिओसू (कोरिया)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Jul 2023 05:04 AM IST
सार

महिला युगल में त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद को दक्षिण कोरिया की ना हा बेई और ही सो के खिलाफ 11-21, 4-21 से हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी पराजित हो गई।

विज्ञापन
Korea Open Badminton: Pranay-Priyanshu lost in the second round in Korea Open, Trisha-Gayathri also lost
एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय को कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दुनिया में दसवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को रैंकिंग में अपने से आठ पायदान नीचे के खिलाड़ी हांगकांग के ली चयुक यियू के खिलाफ 15-21, 19-18, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबले में प्रियांशु राजावत ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी और यहां शीर्ष वरीय जापान के कोदई नारोका के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में 14-21, 21-18, 17-21 की हार से पहले कड़ा संघर्ष किया। यह मुकाबला एक घंटा 22 मिनट चला।
विज्ञापन


महिला युगल में त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद को दक्षिण कोरिया की ना हा बेई और ही सो के खिलाफ 11-21, 4-21 से हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी पराजित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed