फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian badminton star PV Sindhu defeated against Carolina Marin In Singapore Open Pre Quarters

Singapore Open: कैरोलिना मारिन की चुनौती से पार नहीं पा सकीं सिंधू, त्रिसा-गायत्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Thu, 30 May 2024 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 30 May 2024 04:12 PM IST
सार

सिंधू ने एक समय मारिन के खिलाफ 18-15 की बढ़त बना ली थी, लेकिन यह भारतीय खिलाड़ी लय बरकरार नहीं रख सकी।

विज्ञापन
Indian badminton star PV Sindhu defeated against Carolina Marin In Singapore Open Pre Quarters
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजय अभियान चिर प्रतिद्वंद्वी कैरोलिना मारिन के हाथों हार कर समाप्त हो गया। चोट के बाद वापसी करने वाली सिंधू को महिला सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, सिंधू ने एक समय मारिन के खिलाफ 18-15 की बढ़त बना ली थी, लेकिन यह भारतीय खिलाड़ी लय बरकरार नहीं रख सकी। दूसरी ओर, त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला डबल्स जोड़ी ने दुनिया की दूसरे नंबर की दक्षिण कोरियाई जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सिंधू और मारिन के बीच सात महीने बाद हुआ मुकाबला 
पिछले सप्ताह थाईलैंड ओपन में उपविजेता रही सिंधू ने एक घंटे आठ मिनट तक चला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 का यह मुकाबला 21-13, 11-20, 20-22 से गंवाया। डेनमार्क ओपन सेमीफाइनल में हुई बहस के बाद दोनों खिलाड़ी सात महीने में पहली बार एक दूसरे का सामना कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ने के बाद मारिन ने की वापसी
पहला गेम गंवाने के बाद दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी मारिन ने शानदार वापसी करते हुए लगातार छह अंक बनाए और 17-7 की बढ़त बना ली। इसके बाद सिंधू को वापसी का मौका नहीं देकर मैच को निर्णायक गेम तक खींचा। निर्णायक गेम में सिंधू ने बढ़त बनाई लेकिन मारिन ने वापसी करके जीत दर्ज की। यह सिंधू के खिलाफ 17 मैचों में उनकी 12वीं जीत थी।
विज्ञापन

त्रिसा-गायत्री ने बाएक-ली को हराया
राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा और जॉली की जोड़ी ने बाएक हा ना और ली सो ही को हराया। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 21-9, 14-21, 21-15 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। वहीं, पुरुष सिंगल्स वर्ग में दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय को विश्व रैकिंग में 11वें स्थान पर मौजूद जापान के केंता निशिमोता ने 21-12, 14-21, 21-15 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed