फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Australian Open Badminton: Prannoy, Akarshi and Malvika starts victory, Anupama-Sameer and Kiran George won

Australian Open Badminton: प्रणय, आकर्षी और मालविका की जीत से शुरुआत, अनुपमा-समीर और किरण जॉर्ज भी जीते

Wed, 12 Jun 2024 09:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Jun 2024 09:35 PM IST
सार

आकर्षी कश्यप, मालविका बंसोड़, अनुपमा उपाध्याय, समीर वर्मा और किरन जॉर्ज ने भी अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। आकर्षी ने यूक्रेन की पोलीना बुहरोवा को 21-14, 21-11 से हराया। मालविका ने अपनी ही साथी 21-10, 21-8 से हराया।

विज्ञापन
Australian Open Badminton: Prannoy, Akarshi and Malvika starts victory, Anupama-Sameer and Kiran George won
एचएस प्रणय - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की है। पांचवीं वरीय इस शटलर ने ब्राजील के यगोर कोएल्हो 21-10, 23-21 से पराजित किया। वह अगले दौर में इस्राइल के मिशा जिल्बरमैन से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


आकर्षी कश्यप, मालविका बंसोड़, अनुपमा उपाध्याय, समीर वर्मा और किरन जॉर्ज ने भी अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। आकर्षी ने यूक्रेन की पोलीना बुहरोवा को 21-14, 21-11 से हराया। मालविका ने अपनी ही साथी 21-10, 21-8 से हराया।
विज्ञापन


अनुपमा उपाध्याय ने मलयेशिया की वांग लिंग चिंग को 21-14, 23-21 से, किरन जॉर्ज ने कनाडा के जियाओ डांग शेंग को 21-17, 21-10 से, समीर वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी तांग को 21-10, 21-10 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रित युगल में पति-पत्नी की जोड़ी बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी ने मलयेशिया की वांग तिएन सी और लिम च्यू सिएन को 21-17, 21-19 से हराया। भारत की इमाद फारूकी सामिया ने तीसरी वरीय ताईवान की पाई यू पो को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उनके हिस्से में 23-21, 13-21, 22-24 से हार आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed