फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton: India will present a challenge under the leadership of PV Sindhu, Srikanth and Lakshya in German Open

Badminton: जर्मन ओपन में पीवी सिंधू, श्रीकांत और लक्ष्य के नेतृत्व में भारत पेश करेगा चुनौती 

Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Mar 2022 11:23 PM IST
सार

- 7वीं वरीय सिंधू थाईलैंड खिलाड़ी बुसानन के खिलाफ करेंगी अभियान की शुरुआत 
- 8वें वरीय श्रीकांत खेलेंगे फ्रांस के लीवरडेज से पहला मुकाबला 
- 2022 में सिंधू ने सैयद मोदी टूर्नामेंट का खिताब जीता था

विज्ञापन
Badminton: India will present a challenge under the leadership of PV Sindhu, Srikanth and Lakshya in German Open
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुलिहम अन डेर रुर (जर्मनी)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व चैंपियन पदक विजेता श्रीकांत और लक्ष्य सेन के नेतृत्व में भारतीय टीम  मंगलवार से शुरू हो रहे जर्मन ओपनर सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगे। सिंधू ने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था और लक्ष्य ने जनवरी में सुपर 500 ट्रॉफी पर कब्जा किया था, जबकि श्रीकांत कोविड संक्रमित होने के कारण विश्व चैंपियनशिप से बाद में बाहर हो गए थे।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक के बाद सिंधू को 2022 लखनऊ में सैयद मोदी टूर्नामेंट तक खिताब का इंतजार करना पड़ा। सातवीं वरीय सिंधू अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड की दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ करेंगी। वहीं आठवीं वरीय प्राप्त भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत का अपने पहले अभियान में सामना फ्रांस के ब्राइस लीवरडेज से होगा। 
विज्ञापन


फॉर्म में चल रहे हैं अल्मोडा के लक्ष्य 
अच्छी फॉर्म में चल रहे विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता लक्ष्य ने मौकों का पूरा फायदा उठाया है। उन्होंने स्पेन के हुएलवा में कांस्य पदक और फिर जनवरी में इंडिया ओपन का खिताब जीता। पिछले महीने मलेशिया में एशियाई टीम चैंपियनशिप में भारतीय अभियान में सिर्फ वही प्रभावी प्रदर्शन कर सके। अल्मोड़ा के लक्ष्य को पहले दौर में थाईलैंड के केंताफोन वेंगचारोन के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रणय को मिल सकती है कड़ी चुनौती 
कोविड-19 से उबरने के बाद एचएस प्रणय ने विश्व चैंपियनशिप, इंडिया ओपन और सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय के रूप में लगातार तीन टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई। उन्हें  पहले दौर में 7वें वरीय एनजी का लोंग एंगस की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। वहीं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल अपने अभियान की शुरुआत सिंगापुर की यिओ जिया मिन के खिलाफ करेंगी।


युगल में अश्विनी-रेड्डी पेश करेंगी चुनौती 
महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का सामना नामी माम्सुयामा और चिहारू शिदा की जापान की पांचवीं वरीय जोड़ी से होगा। वहीं त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को पहले दौर में नीदरलैंड की देबोरा जिले और चेरिल सेनेन के खिलाफ खेलना है। श्रीकांत ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण साल है और मैं अच्छे से प्रशिक्षण लेना चाहता हूं ताकि अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed