फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open two time champion Naomi Osaka also withdraws from the tournament Venus Williams also out

Australian Open: अल्कारेज के बाद दो बार की चैंपियन नाओमी ओसाका भी टूर्नामेंट से हटीं, वीनस विलियम्स भी बाहर

Sun, 08 Jan 2023 04:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sun, 08 Jan 2023 04:59 PM IST
सार

ओसाका 2019 और 2021 में चैंपियन बनी थीं। ओसाका ने पेट में दर्द के कारण सितंबर में टोक्यो में एक टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है और विश्व रैंकिंग में 42वें स्थान पर आ गई हैं।

विज्ञापन
Australian Open two time champion Naomi Osaka also withdraws from the tournament Venus Williams also out
नाओमी ओसाका और वीनस विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने रविवार (आठ जनवरी) को साल के पहले ग्रैंड स्लैम से हटने का फैसला किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के शुरू होने से एक सप्ताह पहले ही अपना नाम वापस ले लिया। इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलियन ओपन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई। जापानी स्टार के हटने का कोई कारण नहीं बताया गया है। अनुभवी अमेरिकी वीनस विलियम्स भी पिछले हफ्ते ऑकलैंड क्लासिक में चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन

ओसाका से पहले पुरुष एकल के नंबर-1 खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कारेज भी टूर्नामेंट से हट चुके हैं। उन्होंने चोट के कारण नहीं खेलने का फैसला किया। ओसाका 2019 और 2021 में चैंपियन बनी थीं। ओसाका ने पेट में दर्द के कारण सितंबर में टोक्यो में एक टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है और विश्व रैंकिंग में 42वें स्थान पर आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के पहले दौर में हारी थीं ओसाका
चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ने पहले अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात की थी। वह फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं। उसके बाद से वह शीर्ष-10 से बाहर हैं। चोट के कारण पिछले साल ओसाका विंबलडन ओपनर में नहीं खेल पाई थीं।
विज्ञापन

अल्कारेज के साथ क्या हुआ?
दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी अल्कारेज ने पिछले साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में सफलता हासिल की थी। वह उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब था। अल्कारेज अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। 

अल्कारेज ने लिखा था, "जब मैं प्री-सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा था तभी अभ्यास के दौरान मुझे चोट लगी। इस बार यह मेरे दाहिने पैर में की मांसपेशियों में हुई है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ स्तर हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की थी, लेकिन दुर्भाग्य से मैं ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं खेल पाऊंगा। यह कठिन है, लेकिन मुझे आशावादी रहना होगा, उबरना होगा और आगे देखना होगा। ऑस्ट्रेलियन ओपन में 2024 में मिलते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed