फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open Men's 2022 Tennis Live Score and Updates Melbourne Years First Tennis Grand Slam Live News in Hindi

Australian Open Men's: रुबलेव दूसरे दौर में पहुंचे, मेदवेदेव ने लाक्सोनेन को सीधे सेटों में हराया

Tue, 18 Jan 2022 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 18 Jan 2022 09:11 AM IST
सार

Australian Open Men's 2022: ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में दूसरी दिन का खेल जारी है। पुरुषों में रुबलेव, श्वार्ट्जमैन और सिलिच अगले राउंड में पहुंचने में कामयाब हुए हैं।

विज्ञापन
Australian Open Men's 2022 Tennis Live Score and Updates Melbourne Years First Tennis Grand Slam Live News in Hindi
रुबलेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत हो चुकी है। दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल के दूसरे राउंड में पहुंचने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन का खेल जारी है। पांचवीं वरीयता प्राप्त रूस के आंद्रे रुबलेव दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पहले दौर के मुकाबले में उन्होंने जी मेजर को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया। 
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरी वरीयता प्राप्त रूस के ही डेनिल मेदवेदेव ने स्विट्जरलैंड के लाक्सोनन को 6-1, 6-4, 7-6 से हरा दिया। विश्व नंबर एक नोवाक जोकोविच यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनका वीजा रद्द होने की वजह से उन्हें वापस सर्बिया भेज दिया गया। ऐसे में मेदवेदेव टूर्नामेंट जीतकर अपने नाम दूसरा ग्रैंडस्लैम करना चाहेंगे। इससे पहले मेदवेदेव ने पिछले साल यूएस ओपन भी जीता था। 
विज्ञापन


अमेरिकी 22वीं वरीयता प्राप्त जॉन इस्नर का मुकाबला भी हमवतन क्रेसी और 11वीं वरीयता प्राप्त सिनर का मुकाबला पुर्तगाल के सोउसा से जारी है। इससे पहले 13वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के श्वार्ट्जमैन दूसरे दौर में पहुंच गए। उन्होंने पहले राउंड में क्राजिनोविच को 6-3, 6-4, 7-5 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 15वीं वरीयता प्राप्त स्पेन के आर बोतिस्ता अगुट ने ट्रेवागलिया को 7-6, 6-4, 5-7, 7-1 से हराया। हालांकि, इस जीत के लिए बोतिस्ता को काफी मेहनत करनी पड़ी। 27वीं वरीय मारिन सिलिच भी गोमेज को 6-3, 6-1, 6-2 से हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed