फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open 2022: Another player's Renata Voracova visa canceled due to vaccination, Djokovic participation still in doubts

Australian Open 2022: टीकाकरण के मामले में एक और खिलाड़ी का वीजा रद्द, जोकोविच पर भी संशय जारी

Fri, 07 Jan 2022 10:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jan 2022 10:52 PM IST
सार

चेक गणराज्य की रेनाटा वोराकोवा का भी वीजा रद्द कर दिया है। वह भी ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने आई थीं और अब उन्हें भी उसे रिफ्यूजी सेंटर में रखा गया है जिसमें जोकोविच को ठहराया गया है।

विज्ञापन
Australian Open 2022: Another player's Renata Voracova visa canceled due to vaccination, Djokovic participation still in doubts
रेनेटा वोराकोवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच के अलावा चेक गणराज्य की रेनाटा वोराकोवा का भी वीजा रद्द कर दिया है। वह भी ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने आई थीं और अब उन्हें भी उसे रिफ्यूजी सेंटर में रखा गया है जिसमें जोकोविच को ठहराया गया है।
विज्ञापन


उधर चेक गणराज्य का कहना है कि रेनाटा की मेडिकल छूट पूरी तरह जायज है क्योंकि हाल ही में उन्हें कोविड-19 संक्रमण हुआ था। ऑस्ट्रेलिया सरकार का हाल में संक्रमण का मतलब यह नहीं है कि कोई विदेशी बिना दोनों टीके लगवाए देश में प्रवेश कर सकता है। बताया जा रहा है कि रेनेटा टूर्नामेंट से नाम वापस ले लेंगी और स्वदेश लौट जाएंगी।
विज्ञापन


दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का वीजा ऑस्ट्रेलिया ने रद्द कर दिया। जोकोविच ने इसे स्थानीय कोर्ट में चुनौती दी है। इस पर सोमवार को फैसला होगा कि 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे या उन्हें वापस घर भेजा जाएगा। तब तक जोकोविच को सरकारी रिफ्यूजी डिटेंशन सेंटर में रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्बिया के 34 वर्षीय जोकोविच बुधवार को मेलबर्न पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें करीब आठ घंटे तक एयरपोर्ट पर रोके रखा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल ने उनकावीजा रद्द करने की घोषणा की। सीमा बल का कहना है कि देश में प्रवेश के लिए जोकोविच सभी मानदंडों पर खरे नहीं उतरे हैं। सीमा अधिकारियों ने उनकी चिकित्सा छूट को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed