{"_id":"69c132128940a240020b90f7","slug":"asian-team-squash-championship-has-been-postponed-due-to-the-ongoing-conflict-in-the-gulf-region-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Squash: खाड़ी देशों में संघर्ष का असर, एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप स्थगित; इस्लामाबाद में होना था आयोजन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Squash: खाड़ी देशों में संघर्ष का असर, एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप स्थगित; इस्लामाबाद में होना था आयोजन
Mon, 23 Mar 2026 05:59 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:59 PM IST
सार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण इस्लामाबाद में अगले महीने होने वाली एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
अनहत सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अगले महीने होने वाली एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण स्थगित कर दी गई है। यह चैंपियनशिप 14 से 18 अप्रैल के बीच होनी थी। एक अधिकारी ने बताया, एशियाई स्क्वाश महासंघ ने हमें बताया कि संघर्ष के कारण क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए इस समय यह टूर्नामेंट करा पाना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि हालात सुधरने पर पाकिस्तानी स्क्वाश महासंघ सितंबर में इसे करा सकता है। यह पूछने पर कि क्या भारतीय स्क्वाश महासंघ ने टीम भेजने पर मंजूरी दी थी, अधिकारी ने कहा कि टीमों की भागीदारी की पुष्टि एशियाई महासंघ देख रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हालात सुधरने पर पाकिस्तानी स्क्वाश महासंघ सितंबर में इसे करा सकता है। यह पूछने पर कि क्या भारतीय स्क्वाश महासंघ ने टीम भेजने पर मंजूरी दी थी, अधिकारी ने कहा कि टीमों की भागीदारी की पुष्टि एशियाई महासंघ देख रहा है।
विज्ञापन