फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   asian games Men's kabaddi final match live score india vs iran match scoreboard result medal tally update

पुरुष कबड्डी फाइनल: पहले हाफ में पिछड़कर किस तरह भारत ने की वापसी? ईरान को हराकर एशियाड में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 26 Sep 2026 03:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में अपने स्वर्ण पदक का बचाव कर लिया है। पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर स्वर्ण पर लगातार दूसरी बार कब्जा जमाया है। 

विज्ञापन
asian games Men's kabaddi final match live score india vs iran match scoreboard result medal tally update
पुरुष कबड्डी टीम - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया और एशियाड में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम शुरुआत में ईरान के खिलाफ पिछड़ रही थी और पहले हाफ में मामूली अंत में पीछे थी। लेकिन दूसरे हाफ में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण जीतने में सफल रही। भारत ने एशियन गेम्स की कबड्डी स्पर्धा में स्वीप किया। पुरुषों से पहले महिलाओं ने भी ईरान की हराकर स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन

पहले हाफ में करीबी रहा मुकाबला
भारत और ईरान के बीच पहले हाफ में मुकाबला करीबी रहा। ईरान ने शुरुआत में आक्रमकता दिखाई, लेकिन भारत ने भी वापसी की। भारत हालांकि, लय को बरकरार नहीं रखा और ईरान के खिलाड़ियों ने दबाव बनाया। इस दौरान भारत ने सुपर टैकल से अंक बटोरे और ईरान पर बढ़त हासिल की। भारत इस बढ़त को ज्यादा देर बरकरार नहीं रख सका क्योंकि ईरान ने भारत को ऑलआउट किया और चार अंक बटोरे। इस तरह ईरान को 14-13 की बढ़त मिली। ऑलआउट के बाद भारत ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन पहला हाफ खत्म होने तक ईरान 18-17 की मामूली बढ़त लेने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की जोरदार वापसी
भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की है। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद ईरान के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया और ईरान की टीम को ऑलआउट कर बढ़त हासिल की। मैच खत्म होने में जब 10 मिनट शेष था तो भारत ने ईरान पर पांच अंकों की बढ़त ली हुई थी। भारत की वापसी से ईरानी खेमा चिंतित नजर आया। भारत ने देखते ही देखते अपनी बढ़त को मजबूत किया। भारतीय टीम ने इस लय को बरकरार रखा और लगातार ईरान पर दबाव बढ़ाते रहे। असलम ने अंतिम क्षणों में शानदार प्रयास किया। ईरान ने उनके लिए घेरा बनाया हुआ था, लेकिन उन्होंने बड़ी चतुराई से वॉकलाइन को पार किया। भारत ने इस तरह ईरान पर नौ अंकों की बढ़त ले ली। भारत ने ईरान के हर हमलों का करारा जवाब दिया और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। भारत के लिए यह जीत आसान नहीं थी क्योंकि ईरान ने पहले हाफ में दबदबा दिखाया था। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने बताया कि क्यों कबड्डी में भारत का वर्चस्व कायम है। 
विज्ञापन

एशियाड में रहा है भारत का दबदबा
पुरुषों का फाइनल तनावपूर्ण रहा जिसमें एक समय स्कोर 20-20 से बराबर था, लेकिन भारत ने बढ़त हासिल करने में सफलता पाई और एक और स्वर्ण सुरक्षित किया। भारतीय पुरुषों ने 2018 जकार्ता खेलों में अपना दबदबा खत्म होने से पहले लगातार सात स्वर्ण पदक जीते थे जिसमें ईरान चैंपियन बना था और भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत ने 2023 हांग्झू खेलों में वापसी करते हुए खिताब फिर हासिल किया। एशियाई खेलों में कबड्डी में यह भारत का कुल मिलाकर नौवां स्वर्ण पदक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed