फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: India defeated Uzbekistan 16-0, seven Indian players scored goals, now competition with Singapore

Asian Games: भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा, सात भारतीय खिलाड़ियों ने दागे गोल, अब सिंगापुर से मुकाबला

Sun, 24 Sep 2023 01:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Sep 2023 01:30 PM IST
सार

इस जीत के साथ भारत ने पूल-ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब टीम इंडिया का सामना मंगलवार को सिंगापुर से होगा। भारत के ग्रुप में उज्बेकिस्तान और सिंगापुर के अलावा जापान, पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं। 

विज्ञापन
Asian Games: India defeated Uzbekistan 16-0, seven Indian players scored goals, now competition with Singapore
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हांगझोऊ एशियाई खेलों में रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-ए के मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंद दिया। भारत के लिए इस मैच में सात खिलाड़ियों ने गोल दागे। इनमें संजय, ललित उपाध्याय, वरुण कुमार, शमशेर सिंह, सुखजीत सिंह, अमित रोहिदास, मनदीप सिंह और अभिषेक शामिल हैं। वरुण और ललित ने चार-चार गोल दागे, जबकि मनदीप ने तीन गोल किए। बाकी खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किया। इस जीत के साथ भारत ने पूल-ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब टीम इंडिया का सामना मंगलवार को सिंगापुर से होगा। भारत के ग्रुप में उज्बेकिस्तान और सिंगापुर के अलावा जापान, पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं। 
विज्ञापन

भारत ने पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली थी। ललित (7वें मिनट) और वरुण (12वें मिनट) ने टीम इंडिया का खाता खोला था। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने पांच गोल दागे। इनमें अभिषेक (17वें मिनट), मनदीप (18वें मिनट, 27वें मिनट, 28वें मिनट) और ललित (24वें मिनट) के गोल शामिल हैं। हाफटाइम तक भारत 7-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया ने पांच गोल दागे। इनमें वरुण (36वें मिनट), ललित (37वें मिनट), सुखजीत (42वें मिनट) और शमशेर (43वें मिनट) के गोल शामिल हैं। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम 12-0 से आगे थी। इसके बाद चौथे और अंतिम क्वार्टर में टीम इंडिया ने चार गोल दागे। इस दौरान वरुण (50वें, 52वें मिनट), ललित (53वें मिनट) और संजय (57वें मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games: India defeated Uzbekistan 16-0, seven Indian players scored goals, now competition with Singapore
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम स्वर्ण जीतने के साथ-साथ पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लक्ष्य के साथ एशियाई खेलों में उतरी है। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है और एशियाई खेलों में वह सबसे अधिक रैंकिंग वाली टीम है। ऐसी स्थिति में हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम के लिए स्वर्ण पदक से कम का परिणाम निराशाजनक होगा। भारतीय टीम पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक ही जीत पाई थी। उसकी भरपाई वह इन खेलों में करना चाहेगी।
विज्ञापन

नए मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के दायित्व संभालने के बाद भारतीय टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने पिछले महीने चेन्नई में हुई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता जो एशियाई खेलों की ड्रेस रिहर्सल जैसा था। इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष टीमों ने हिस्सा लिया था। इसलिए भारतीय टीम से काफी उम्मीद की जा रही है। कोच फुल्टन इस बात से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम एशियाई खेलों के लिए जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना चाहेंगे। यही हमारा मुख्य लक्ष्य भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed