फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Indian Men Kabaddi Team Clinch 9th Gold Medal in Asiad, Know Dominant Record Womens Kabaddi

एशियाड में पुरुष कबड्डी में शानदार रिकॉर्ड: 36 साल में भारत ने जीते कितने गोल्ड? 2018 में क्यों मिला था कांस्य

Sat, 26 Sep 2026 03:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Sep 2026 03:56 PM IST
सार

ओवरऑल महिला और पुरुष कबड्डी को मिलाकर भारत ने एशियन गेम्स में 13 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीता है। यानी कुल 15 पदक आए हैं। वहीं, ईरान ने दो स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य समेत 10 पदक अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Indian Men Kabaddi Team Clinch 9th Gold Medal in Asiad, Know Dominant Record Womens Kabaddi
भारतीय कबड्डी टीम - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल यानी स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से शिकस्त दी। शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी और हर वक्त स्कोर लगभग बराबरी का रहा, लेकिन 30 से ऊपर जाने के बाद भारत ने अच्छी खासी बढ़त बनाए रखी। ईरान की टीम ने टक्कर तो दी, लेकिन भारत को हरा नहीं सके। कबड्डी में एशियन गेम्स में हमेशा से भारत का दबदबा रहा है। चाहे वह पुरुष कबड्डी हो या महिला कबड्डी, टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में हर बार कोई न कोई पदक जीता है। आइए जानते हैं कि भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है...
विज्ञापन

भारतीय पुरुष टीम का एशियाड में कैसा है रिकॉर्ड?
एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी 1990 बीजिंग एशियन गेम्स से खेला जा रहा है। तब भारत ने बांग्लादेश को हराकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया था। इसके बाद भारत ने 1994 हिरोशिमा एशियन गेम्स, 1998 बैंकॉक एशियन गेम्स, 2002 बुसान एशियन गेम्स, 2006 दोहा एशियन गेम्स, 2010 ग्वांगझू एशियन गेम्स, 2014 इंचियोन एशियन गेम्स और 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। 2018 में बस भारत फाइनल में नहीं पहुंच सका था। तब भारत को ईरान ने सेमीफाइनल में हराकर बाहर किया था। हालांकि, भारत को कांस्य पदक मिला था। 2018 में ईरान ने स्वर्ण पदक जीता था। अब भारत ने नौवीं बार पुरुष कबड्डी में स्वर्ण जीता है।

एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी: भारत का रिकॉर्ड
वर्ष मेजबान स्वर्ण पदक विजेता रजत पदक विजेता कांस्य पदक विजेता चौथा स्थान
1990 चीन, बीजिंग भारत बांग्लादेश पाकिस्तान चीन, जापान, नेपाल
1994 जापान, हिरोशिमा भारत बांग्लादेश पाकिस्तान जापान
1998 थाईलैंड, बैंकॉक भारत पाकिस्तान बांग्लादेश श्रीलंका
2002 दक्षिण कोरिया, बुसान भारत बांग्लादेश पाकिस्तान जापान
2006 कतर, दोहा भारत (35-23) पाकिस्तान बांग्लादेश ईरान
2010 चीन, ग्वांगझोउ भारत (37-20) ईरान पाकिस्तान जापान
2014 दक्षिण कोरिया, इंचियोन भारत (27-25) ईरान दक्षिण कोरिया पाकिस्तान
2018 इंडोनेशिया, जकार्ता-पालेमबांग ईरान (26-16) दक्षिण कोरिया पाकिस्तान भारत
2022 चीन, हांगझोउ भारत (33-29) ईरान पाकिस्तान चीनी ताइपे
2026 जापान, नागोया भारत (40-34) ईरान थाईलैंड चीनी ताइपे

भारत का रिकॉर्ड: 10 एशियन गेम्स में नौ स्वर्ण पदक, एक बार कांस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कबड्डी में एशियाड में कैसा है रिकॉर्ड?
एशियन गेम्स में महिला कबड्डी को 2010 में शामिल किया गया था। पुरुष कबड्डी 1990 एशियन गेम्स से हिस्सा रहा है। 2010 से लेकर अब तक 16 साल में पांच एशियन गेम्स खेले जा चुके हैं। 2010 मं ग्वांगझू, 2014 में इंचियोन, 2018 में जकार्ता पालेमबांग और 2022 में हांगझोउ में खेला गया था। इन पांच एशियन गेम्स में से भारत ने महिला कबड्डी में चार स्वर्ण जीते हैं। सिर्फ एक बार भारत को रजत मिला है। भारत ने 2010, 2014, 2022 और 2026 में स्वर्ण जीता है, जबकि 2018 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को ईरान के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 2018 में ईरान ने स्वर्ण जीता था। 

भारत को दोनों वर्गों को मिलाकर मिले 12 स्वर्ण
ओवरऑल महिला और पुरुष कबड्डी को मिलाकर भारत ने एशियन गेम्स में 13 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीता है। यानी कुल 15 पदक आए हैं। वहीं, ईरान ने दो स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य समेत 10 पदक अपने नाम किए हैं।

एशियन गेम्स में महिला कबड्डी में किस संस्करण में क्या हुआ?
साल मेजबान विनर रनरअप स्कोर
2010 चीन, ग्वांगझू भारत थाईलैंड भारत 28-14 थाईलैंड
2014 दक्षिण कोरिया, इंचियोन भारत ईरान भारत 31-21 ईरान
2018 इंडोनेशिया, जकार्ता-पालेमबांग ईरान भारत ईरान 27-24 भारत
2022 चीन, हांगझोउ भारत चीनी ताइपे भारत 26-25 चीनी ताइपे
2026 जापान, नागोया भारत ईरान भारत 37-34 ईरान

एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी में किस संस्करण में क्या हुआ?
साल मेजबान विनर रनरअप स्कोर
1990 चीन, बीजिंग भारत बांग्लादेश प्लेऑफ नहीं
1994 जापान, हिरोशिमा भारत बांग्लादेश प्लेऑफ नहीं
1998 थाईलैंड, बैंकॉक भारत पाकिस्तान प्लेऑफ नहीं
2002 दक्षिण कोरिया, बुसान भारत बांग्लादेश प्लेऑफ नहीं
2006 कतर, दोहा भारत पाकिस्तान भारत 35-23 पाकिस्तान
2010 चीन, ग्वांगझू भारत ईरान भारत 37-20 ईरान
2014 दक्षिण कोरिया, इंचियोन भारत ईरान भारत 27-25 ईरान
2018 इंडोनेशिया, जकार्ता-पालेमबांग ईरान दक्षिण कोरिया ईरान 26-16 दक्षिण कोरिया
2022 चीन, हांगझोउ भारत ईरान भारत 33-29 ईरान
2026 जापान, नागोया भारत ईरान भारत 40-34 ईरान

एशियन गेम्स कबड्डी: कुल पदक तालिका
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 भारत 13 1 1 15
2 ईरान 2 6 2 10
3 बांग्लादेश 0 3 4 7
4 पाकिस्तान 0 2 7 9
5 चीनी ताइपे 0 1 4 5
6 थाईलैंड 0 1 3 4
7 दक्षिण कोरिया 0 1 1 2
8 नेपाल 0 0 2 2
9 जापान 0 0 1 1

महिला कबड्डी की पदक तालिका
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 भारत 4 1 0 5
2 ईरान 1 2 2 5
3 चीनी ताइपे 0 1 2 3
3 थाईलैंड 0 1 2 3
5 बांग्लादेश 0 0 2 2
5 नेपाल 0 0 2 2

पुरुष कबड्डी की पदक तालिका
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 भारत 9 0 1 10
2 ईरान 1 4 0 5
3 बांग्लादेश 0 3 2 5
4 पाकिस्तान 0 2 7 9
5 दक्षिण कोरिया 0 1 1 2
6 चीनी ताइपे 0 0 2 2
7 जापान 0 0 1 1
8 थाईलैंड 0 0 1 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed