{"_id":"6aaf91c6e6519dda4d04c30f","slug":"asian-games-2026-india-thrash-indonesia-13-1-in-men-hockey-opener-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाड: हॉकी में भारत का तूफानी आगाज, इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा; दिलप्रीत ने दागे चार गोल, अब स्वर्ण पर नजर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियाड: हॉकी में भारत का तूफानी आगाज, इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा; दिलप्रीत ने दागे चार गोल, अब स्वर्ण पर नजर
Sun, 20 Sep 2026 01:27 PM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निशिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निशिन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:27 PM IST
सार
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। पूल ए के पहले मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से करारी शिकस्त दी। दिलप्रीत सिंह ने चार गोल दागे, जबकि शिलानंद लाकड़ा और सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल किए। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने की अपनी मुहिम का शानदार आगाज किया।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपने स्वर्ण पदक के अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। पूल ए के शुरुआती मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से करारी शिकस्त दी। भारत की ओर से आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे, जिसमें दिलप्रीत सिंह चार गोल के साथ सबसे आगे रहे। इस शानदार जीत के बाद भारत अपने पूल ए के अगले मुकाबले में 22 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगा।
विज्ञापन
पहले क्वार्टर में भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त
भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। छठे मिनट में हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग-फ्लिक को इंडोनेशिया के गोलकीपर अलाम फजार ने रोक दिया, लेकिन रिबाउंड पर शिलानंद लाकड़ा ने गोल कर भारत को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
इसके बाद 12वें मिनट में अभिषेक ने रिबाउंड का फायदा उठाते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इंडोनेशियाई गोलकीपर ने इससे पहले मंदीप सिंह के कुछ प्रयासों को रोककर अपनी टीम को बचाया था। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 2-0 से आगे था।
विज्ञापन
दूसरे क्वार्टर में दागे पांच गोल
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ पूरी तरह दबदबा बना लिया। दिलप्रीत सिंह ने 18वें और 19वें मिनट में लगातार दो गोल कर अपना खाता खोला। इसके बाद 19वें मिनट में राजिंदर सिंह ने गोल किया, जबकि 21वें मिनट में मंदीप सिंह ने भी अपना पहला गोल दाग दिया।
हरमनप्रीत सिंह ने 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। इससे पहले उन्हें पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन फजार ने शानदार बचाव किया। पहले हाफ की समाप्ति तक भारत ने 7-0 की मजबूत बढ़त बना ली थी।
इंडोनेशिया ने किया एक गोल, भारत का जवाब करारा
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में इंडोनेशिया ने वापसी की कोशिश की। 33वें मिनट में कप्तान औलिया अल अर्ध ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 7-1 कर दिया। वीडियो रेफरल के बाद इंडोनेशिया के पक्ष में फैसला आया।
हालांकि, भारत ने तुरंत जवाब दिया। 35वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने अपना दूसरा गोल किया। इसके दो मिनट बाद दिलप्रीत ने हैट्रिक पूरी की। 38वें मिनट में सुखजीत सिंह ने भी गोल दाग दिया और तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत 10-1 से आगे हो गया।

आखिरी क्वार्टर में तीन और गोल
भारत ने अंतिम क्वार्टर में भी आक्रामक खेल जारी रखा। 47वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया। इसके अगले ही मिनट सुखजीत सिंह ने अपना दूसरा गोल दागकर भारत की बढ़त 12-1 कर दी।
49वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैच का अपना चौथा गोल किया। अभिषेक के शुरुआती टच के बाद दिलप्रीत ने गेंद को डिफ्लेक्ट कर गोल में पहुंचाया और भारत को 13-1 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद बचे समय में इंडोनेशिया ने गेंद पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन भारत की बढ़त कम नहीं हो सकी। इस तरह भारत ने 13-1 से जीत दर्ज कर एशियन गेम्स में अपने हॉकी खिताब की रक्षा का शानदार आगाज किया।