फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games 2023: India vs Malaysia Womens cricket Quarter Final Match Playing 11 Preview, Smriti Mandhana

Asian Games: हरमनप्रीत के बिना खेलेगी महिला क्रिकेट टीम, अंतिम-8 में आज मलयेशिया से सामना, मंधाना होंगी कप्तान

Thu, 21 Sep 2023 12:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Sep 2023 12:10 AM IST
सार

India vs Malaysia, Asian Games 2023 Probable Playing-11: भारत के पास एशियन गेम्स के लिए एक मजबूत टीम है। स्मृति, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, ऋचा घोष के अलावा युवा तितास साधू, मिन्नू मणि, कनिका आहुजा भी टीम हैं।

विज्ञापन
Asian Games 2023: India vs Malaysia Womens cricket Quarter Final Match Playing 11 Preview, Smriti Mandhana
भारत बनाम मलयेशिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों में पहली बार उतरने जा रही महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में मलयेशिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इस टी20 मुकाबले में भारतीय टीम नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के बिना उतरेगी। उन पर बाांग्लादेश सीरीज के दौरान खराब आचरण के लिए आईसीसी ने दो मैचों का प्रतिबंध लगा रखा है। उनकी गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना टीम की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन

भारतीय टीम एशियाड में सर्वोच्च रैंंकिंग की टीम है। उसे स्वर्ण पदक जीतने के लिए सिर्फ तीन जीत हासिल करनी है। अगर टीम इंडिया फाइनल तक पहुंचती है तो हरमनप्रीत को खिताबी मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा। भारत के लिए यहां से तीनों मैच नॉकआउट होंगे। भारत और मलयेशिया के बीच मुकाबला सुबह साढ़े छह बजे से हांगझोऊ के झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2023: India vs Malaysia Womens cricket Quarter Final Match Playing 11 Preview, Smriti Mandhana
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women/Twitter
नौ साल बाद एशियाड में होगा क्रिकेट
एशियाई खेलों में क्रिकेट नौ साल बाद शामिल किया गया है। इससे पहले 2010 और 2014 के एशियाड में क्रिकेट शामिल था, लेकिन इन दोनों ही आयोजनों में भारत ने टीम नहीं उतारी, जिसके चलते 2018 के एशियाई खेलों से क्रिकेट को बाहर कर दिया गया। बीसीसीआई ने अंतिम क्षणों में इन खेलों में भी टीम उतारी है। हालांकि, भारत सात बार महिला एशिया कप जीत चुका है, सिर्फ एक मौके पर उसने यह कप नहीं जीता है। भारतीय टीम वर्तमान में एशियाई चैंपियन भी है। यही नहीं भारतीय टीम ने पिछले तीन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल या उससे आगे जगह बनाई।
विज्ञापन

सीधे क्वार्टर फाइनल में मिला है प्रवेश
भारत के एशिया में शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उसे यहां स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है। शीर्ष चार टीमों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया है। मलयेशिया ने मंगलवार को हांगकांग को 22 रन से हराकर भारत से भिड़ने का हक हासिल किया। भारत और मलयेशिया इससे पहले दो बार आपस में टकरा चुके हैं। दोनों ही मौकों पर भारत को जीत मिली है। भारत क्वार्टर फाइनल में जीतने पर सेमीफाइनल में बांग्लादेश से टकरा सकता है। वहीं पाकिस्तान की टक्कर इंडोनेशिया से होगी।

Asian Games 2023: India vs Malaysia Womens cricket Quarter Final Match Playing 11 Preview, Smriti Mandhana
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मजबूत टीम लेकर उतरा है भारत
भारत यहां मजबूत जरूर है, लेकिन पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने पिछले कुछ समय में अपना प्रदर्शन बेहतर किया है। बांग्लादेश ने हालिया सीरीज में भारत को कड़ी टक्कर दी। निदा डार की कप्तानी में पाकिस्तान भी भारत को टी-20 में चुनौती देने लगा है। उसने हाल ही में विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली द. अफ्रीका को घरेलू सीरीज में पराजित किया है। हालांकि, भारत के पास यहां मजबूत टीम है। स्मृति, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, ऋचा घोष के अलावा युवा तितास साधू, मिन्नू मणि, कनिका आहुजा भी टीम हैं।

टीमें इस प्रकार हैं-
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, देविका वैद्य, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (उपलब्ध नहीं), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, अमनजोत कौर, उमा छेत्री (विकेटकीपर), बरेड्डी अनुषा, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, तितास साधु।

मलेशिया महिला टीम: आइना हामिजा हाशिम, विनीफ्रेड दुरैसिंगम (कप्तान), मास एलिसा, वान जूलिया (विकेटकीपर), माहिरा इज्जती इस्माइल, आइना नजवा, जामाहिदया इंतान, नूर एरियाना नात्स्या, एश्या एलीसा, नूर दानिया सियुहादा, निक नूर एटिएला, मुसफिराह नूर आइना, ऐनूर अमेलिना, धनुश्री मुहुनन, वान नोर जुलैका।

Asian Games 2023: India vs Malaysia Womens cricket Quarter Final Match Playing 11 Preview, Smriti Mandhana
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, तितास साधु, अमनजोत कौर।

मलयेशिया: आइना हामिजा हाशिम, विनीफ्रेड दुरैसिंगम (कप्तान), मास एलिसा, वान जूलिया (विकेटकीपर), माहिरा इज्जती इस्माइल, आइना नजवा, जामाहिदया इंतान, नूर एरियाना नात्स्या, एश्या एलीसा, नूर दानिया सियुहादा, निक नूर एटिएला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed