फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023 India broke two records in shooting Palak Isha Swapnil Aishwary Pratap Akhil wins medals

Asian Games: भारत ने शूटिंग में तोड़े दो रिकॉर्ड, पलक-ईशा ने किया कमाल; ऐश्वर्य-स्वप्निल-अखिल की तिकड़ी भी छाई

Fri, 29 Sep 2023 12:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: रोहित राज Updated Fri, 29 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

Asian Games 2023 India Shooting: एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में अब भारत के सिर्फ निशानेबाजी में ही 18 पदक हो गए। छठे दिन ईशा सिंह, पलक और ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने दो-दो पदक जीते।

विज्ञापन
Asian Games 2023 India broke two records in shooting Palak Isha Swapnil Aishwary Pratap Akhil wins medals
ईशा सिंह और पलक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर पांच पदक भारत के खाते में जोड़े। इसके अलावा दो बड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में अब भारत के सिर्फ निशानेबाजी में ही 18 पदक हो गए। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। छठे दिन ईशा सिंह और पलक के अलावा ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने दो-दो पदक जीते।
विज्ञापन


पलक और ईशा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराया
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं, ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पाकिस्तान की किश्माला तलत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। पलक ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इस स्पर्धा में उन्होंने सबसे बड़ा स्कोर किया। वहीं, किश्माला ने 218.2 का स्कोर किया। ईशा का यह प्रतियोगिता में चौथा पदक है।
विज्ञापन

Asian Games 2023 India broke two records in shooting Palak Isha Swapnil Aishwary Pratap Akhil wins medals
अखिल, ऐश्वर्य और स्वप्निल - फोटो : सोशल मीडिया
50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण
शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल और अखिल की तिकड़ी ने कमाल कर दिया। तीनों ने मिलकर 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। तीनों ने मिलकर 1769 का स्कोर किया।  ऐश्वर्थ, स्वप्निल और अखिल ने विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। इस स्पर्धा में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड अमेरिका के नाम था। उसने पिछले साल 1761 का स्कोर किया था।

10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत
10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने रजत पदक जीता। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने कमाल कर दिया। ईशा सिंह, पलक और दिव्या की टीम 1731-50x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

Asian Games 2023 India broke two records in shooting Palak Isha Swapnil Aishwary Pratap Akhil wins medals
पलक, ईशा सिंह और दिव्या - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्य ने जीता रजत पदक
ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने टीम इवेंट में जीत हासिल करने के बाद 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष फाइनल में रजत पदक जीता। ऐश्वर्य ने 459.7 अंक हासिल किए। चीन के लिन्सू ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता। उन्होंने 460.6 अंक हासिल किए। भारत के स्वप्निल सुरेश काफी देर तक पहले स्थान पर रहे, लेकिन आखिरी पलों में वह पिछड़ गए। उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। स्वप्निल ने 438.9 अंक प्राप्त किए।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाजों को पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "एशियाई खेलों में शूटिंग में एक और पदक! 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। उनकी सफलता कई उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।"

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed