फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023 India All match and Opening Ceremony Updates table tennis to Sailing competition in hangzhou

Asian Games: हांगझोऊ में शी जिनपिंग ने की एशियाड के आगाज की घोषणा, हरमनप्रीत-लवलीना ने की भारतीय दल की अगुआई

Sat, 23 Sep 2023 07:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 07:47 PM IST
सार

हांगझोऊ खेलों में भारत ने अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। भारतीय दल में 655 खिलाड़ी हैं। ये 39 स्पर्धाओं में शिरकत करेंगे। भारत ने 2018 एशियाड में 16 स्वर्ण पदक जीते थे जो उसका इन खेलों में अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

विज्ञापन
Asian Games 2023 India All match and Opening Ceremony Updates table tennis to Sailing competition in hangzhou
एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के हांगझोई में एशियाई खेलों का उद्घाटन शनिवार (23 सितंबर) को हुआ। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खेलों के आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। दोनों ने परेड में भारतीय दल की अगुआई की। उद्घाटन समारोह से पहले ही कई प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी थीं।
विज्ञापन

Asian Games 2023 India All match and Opening Ceremony Updates table tennis to Sailing competition in hangzhou
एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह - फोटो : सोशल मीडिया
समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भाग लिया। उनकी मौजूदगी में चीन के इतिहास और उसकी उपलब्धियों को दिखाया गया। शानदार लेजर शो ने लोगों का मन मोह लिया। खिलाड़ियों की परेड में सबसे पहले अफगानिस्तान के एथलीट आए। भारतीय टीम जब आई तो स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2023 India All match and Opening Ceremony Updates table tennis to Sailing competition in hangzhou
मुक्केबाज लवलीन बोरगोहेन और पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (ट्विटर के नाम से प्रसिद्ध) पर लिखा, ''एशियाई खेल शुरू हो रहे हैं। मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। खेलों के प्रति भारत का जुनून और प्रतिबद्धता चमकती है क्योंकि हम एशियाई खेलों में अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहे हैं। आशा है कि हमारे खिलाड़ी अच्छा खेलें और प्रदर्शन करके दिखाएं कि सच्ची खेल भावना क्या है।''

विज्ञापन

Asian Games 2023 India All match and Opening Ceremony Updates table tennis to Sailing competition in hangzhou
एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल - फोटो : सोशल मीडिया
उद्घाटन समारोह से पहले क्रिकेट में महिला टीम और फुटबॉल के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों ने विजयी आगाज किया। टेबल टेनिस पुरुष टीम ने तजिकिस्तान और महिला टीम ने नेपाल के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

टेबल टेनिस में पुरुष टीम की शानदार जीत
टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार शुरुआत की और आसानी से तजाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। पहले गेम में मानव ने 11-8, 11-5, 11-8 के स्कोर के साथ मैच जीतकर भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद मानुष शाह ने सुलतोनोव को 13-11, 11-7, 11-5 के अंतर से हराया। अंत में तीसरा गेम भी भारत के हरमीत देसाई ने इस्मोइलाजोदा के खिलाफ 11-1, 11-3, 11-5 के अंतर से जीता और टीम इंडिया को पहले राउंड में आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अंतिम-16 में जगह बना ली है।

महिला टीम नेपाल के खिलाफ जीती
महिला टेबल टेनिस टीम भी नेपाल के खिलाफ 3-0 के अंतर से आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। दीया पराग चितले, अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने अपने-अपने मैच जीतकर भारत को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया। दिया चितले ने सिक्का श्रेष्ठ के खिलाफ 11-1, 11-6, 11-8 के अंतर से जीता हासिल की। दूसरे मैच में अहकिया मुखर्जी ने नबिता श्रेष्ठ को 11-3, 11-7, 11-2 के अंतर से हराया। तीसरे मैच में सुतीर्था मुखर्जी ने इवाना थापर को 11-1, 11-5, 11-2 के अंतर से हराकर भारत की जीत तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed