फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: High Court's decision on Vinesh Phogat Bajrang Punia exemption from trial, Antim-Sujit filed

Asian Games: विनेश-बजरंग को ट्रायल से छूट के मामले पर हाईकोर्ट का फैसला आज, अंतिम-सुजीत ने याचिका दायर की थी

Sat, 22 Jul 2023 05:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Jul 2023 05:16 AM IST
सार

फोगाट (53 किग्रा) और पूनिया (65 किग्रा) को मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की तदर्थ समिति द्वारा एशियाई खेलों के लिए सीधे प्रवेश दिया गया, जबकि अन्य पहलवानों को 22 और 23 जुलाई को चयन ट्रायल के माध्यम से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करनी होगी।

विज्ञापन
Asian Games 2023: High Court's decision on Vinesh Phogat Bajrang Punia exemption from trial, Antim-Sujit filed
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों के ट्रायल से दी गई छूट की चुनौती याचिका पर फैसला शनिवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने विनेश और बजरंग को सीधे प्रवेश के खिलाफ अंडर-20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल और अंडर-23 एशियाई चैंपियन सुजीत कलकल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। उन्होंने कहा कि अदालत का प्रयास यह पता लगाना नहीं है कि कौन बेहतर है। प्रयास यह देखना है कि प्रक्रिया का पालन किया गया है या नहीं।
विज्ञापन


फोगाट (53 किग्रा) और पूनिया (65 किग्रा) को मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की तदर्थ समिति द्वारा एशियाई खेलों के लिए सीधे प्रवेश दिया गया, जबकि अन्य पहलवानों को 22 और 23 जुलाई को चयन ट्रायल के माध्यम से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करनी होगी। पंघाल और कलकल ने छूट को चुनौती दी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की मांग की। अधिवक्ता ऋषिकेश बरुआ द्वारा दायर याचिका में मांग की गई है कि दो श्रेणियों (पुरुषों) की फ्री स्टाइल 65 किग्रा और महिलाओं की 53 किग्रा) के संबंध में आईओए तदर्थ समिति द्वारा जारी निर्देश को रद्द किया जाए और फोगट और पूनिया को दी गई छूट रद्द की जाए।
विज्ञापन


बरुआ ने कई आधारों पर फैसले की आलोचना की जिसमें यह भी शामिल है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की आम सभा ने अगस्त 2022 में खिलाड़ियों को छूट देने के प्रावधान को वापस ले लिया था। हालांकि, डब्ल्यूएफआई के मामलों को चलाने वाले तदर्थ पैनल के वकील ने कहा कि ऐसा निर्णय फाइलों में नहीं है और अदालत ने उनसे अपने रुख के समर्थन में एक हलफनामा दाखिल करने को कहा। बृहस्पतिवार को, अदालत ने डब्ल्यूएफआई के मामलों को चलाने वाले तदर्थ पैनल से फोगट और पूनिया को एशियाई खेलों के ट्रायल से छूट देने के कारणों को बताने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद दरवाजों में होंगे ट्रायल
नई दिल्ली। एशियाई खेलों के लिए शनिवार और रविवार को होने वाले ट्रायल बंद दरवाजों में होंगे। ट्रायल के दौरान किसी भी पहलवान के माता-पिता, समर्थको को जाने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ पहलवान का एक कोच और मैस्योर ही साथ जा सकेंगे। ऐसा तदर्थ समिति के सदस्यों की पहलवानों के परिजनों से शुक्रवार को झड़प के बाद हुआ। शनिवार को ग्रीको रोमन और महिला वर्ग में ट्रायल कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed