फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asia Cup Hockey 2022: India vs Malaysia match ended in a 3-3 draw, hopes of Indian Team reaching the final remain intact

Asia Cup Hockey 2022: भारत और मलेशिया के बीच 3-3 से बराबरी पर समाप्त हुआ मैच, फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम 

Sun, 29 May 2022 10:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जर्काता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जर्काता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 29 May 2022 10:51 PM IST
सार

मैच का पहला और दूसरा क्वार्टर मलेशिया के पक्ष में रहा। पहले क्वार्टर में 12वें मिनट में और दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को रहीम ने गोल में बदलकर टी को 2-0 की बढ़त दिलाई।

विज्ञापन

विस्तार

गत चैंपियन भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को मलेशिया को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया। मुकाबला ड्रॉ होने के बाद भारत के पास फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। भारत के लिए मैच में विष्णुकांत सिंह, एसवी सुनील, नीलम संजीव जेस ने एक-एक गोल दागे। वहीं मलेशिया के लिए राजी रहीम ने तीनों गोल दागे।
विज्ञापन


भारतीय टीम मैच में 0-2 से पीछे रहने के बाद जोरदार वापसी की और मैच को ड्रॉ पर रोक दिया। भारत ने इससे पहले सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया था। सुपर 4 में भारत को अब मंगलवार को कोरिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है। अन्य मैच में कोरिया ने जापान को 3-1 से हरा दिया। कोरिया ने अपने पहले मैच में मलेशिया से 2-2 से ड्रॉ खेला था। 
विज्ञापन


मलेशिया के पक्ष में रहा 30 मिनट 
मैच का पहला और दूसरा क्वार्टर मलेशिया के पक्ष में रहा। पहले क्वार्टर में 12वें मिनट में और दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को रहीम ने गोल में बदलकर टी को 2-0 की बढ़त दिलाई। तब तक भारतीय टीम के खिलाड़ी दबाव में थे और वह गोल के मौकों को भुनाने में सफल नहीं रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन के मैदान पर आते ही बदला रुख 
हॉफ टाइम के बाद भारतीय कोच सरदार सिंह ने पवन राजभर को मैदान पर उतारा। इसके बाद मैच का रुख बदलते हुए मलेशिया के अवसर समाप्त करना शुरू कर दिए। तीसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी करते हुए 32वें मिनट में विष्णुकांत ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

आखिरी 15 मिनट में आक्रामक भारत 
चौथे क्वार्टर में 1-2 से पीछे चल रहे भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 53वें मिनट में एसवी सुनील ने गोल करके मुकाबले को 2-2 पर ला दिया। इसके दो मिनट बाद ही संजीप जेस (55वें मिनट) ने पेनाल्टी कॉर्नर का लाभ उठाते हुए भारत की लीड को 3-2 कर दिया। गोल होते ही मलेशिया ने मुकाबले में वापसी की और मैच के 56वें मिनट में ही रहीम ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया, जिससे मैच 3-3 पर बराबर हो गया।


क्या कहता है समीकरण 
सुपर 4 अंकतालिका के हिसाब से कोरिया गोल अंतर के हिसाब प्लस 2 (5-3) से शीर्ष पर है, जबकि भारत प्लस 1 (5-4) के हिसाब से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं जापान दो हार के कारण फाइनल में पहुंचने का अवसर खो चुका है। मलेशिया शून्य (5-5) के पास फाइनल में जाने का अवसर तब बनता है, जब वह जापान को कम से कम 2 गोल से हरा दे और भारत व कोरिया का मैच ड्रॉ पर समाप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed