फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   aryna sabalenka winning campaign continues will face Azarenka in Brisbane International tournament semi-finals

Tennis: सबालेंका का विजयी अभियान जारी, ब्रिसबेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अजारेंका से होगी भिड़ंत

Sat, 06 Jan 2024 10:44 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 06 Jan 2024 10:44 AM IST
सार

सबालेंका आगामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन की अच्छे से तैयारी कर रही हैं और वह इस बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में गत विजेता के तौर पर उतरेंगी। उनका पिछला साल शानदार रहा था।

विज्ञापन
aryna sabalenka winning campaign continues will face Azarenka in Brisbane International tournament semi-finals
आर्यना सबालेंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में बेलारूस की महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का जीत का सिलसिला जारी रही है। सबालेंका ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार 14वां मैच जीत लिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त डारिया कसाटकिना को 6-1, 6-4 से सीधे सेटों में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका महिला एकल के सेमीफाइनल में मुकाबला विक्टोरिया अजारेंका से होगा।
विज्ञापन


सबालेंका आगामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन की अच्छे से तैयारी कर रही हैं और वह इस बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में गत विजेता के तौर पर उतरेंगी। उनका पिछला साल शानदार रहा था। वह यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची थी जबकि फ्रेंच ओपन और विंबलडन के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में एलेना रिबाकिना ने अनास्तासिया पोटापोवा के चोटिल होने के कारण मुकाबले के बीच से हटने पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनका अंतिम चार में मुकाबला नोस्कोवा से होगा।
विज्ञापन


युकी और रॉबिन की जोड़ी अंतिम-चार में
भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके जोड़ीदार रॉबिन हासे ने नाथानियल लैमंस और जैक्सन विथ्रो की अमेरिकी जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर ब्रिसबेन टूर्नामेंट के अंतिम-चार में प्रवेश किया। भारत-नीदरलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे 36 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में 7-6 (5), 7-6 (6) से जीत हासिल की। सेमीफाइनल में भांबरी-हासे की जोड़ी का सामना इंग्लैंड के लॉयड ग्लासपूल और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। पिछले साल 31 साल के भांबरी ने मार्लोका चैंपियनशिप युगल प्रतियोगिता में पहला एटीपी खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी गॉफ और नवारो
अमेरिकी ओपन विजेता कोको गॉफ ने वर्षा से प्रभावित क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की वारवरा ग्रेचेवा को सीधे सेटों में शिकस्त देकर ऑकलैंड टेनिस क्लासिक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। शीर्ष वरीय और गत विजेता गॉफ ने सिर्फ 52 मिनट में मुकाबला 6-1, 6-1 से अपने नाम किया। सेमीफाइनल में गॉफ की भिड़ंत हमवतन अमेरिकी एम्मा नवारो से होगी जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की पेत्रा मार्टिच को 6-4, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed