{"_id":"6aae65993d7ab4c28d0f179a","slug":"asian-games-2026-opening-ceremony-manu-bhaker-pawan-sehrawat-lead-indian-contingent-with-tricolour-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज: मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में दिखी देश की ताकत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज: मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में दिखी देश की ताकत
Sat, 19 Sep 2026 04:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 19 Sep 2026 04:06 PM IST
सार
एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज हो गया। आइची-नागोया में भव्य ओपनिंग सेरेमनी के दौरान मनु भाकर और पवन सेहरावत ने हाथों में तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुआई की। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के आधिकारिक उद्घाटन की घोषणा की, जिसके साथ अब पदकों की असली जंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : IANS
विस्तार
आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज हो गया है। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित भव्य ओपनिंग सेरेमनी में पूरे एशिया के खिलाड़ी और अधिकारी एक मंच पर नजर आए। इसी दौरान भारतीय दल ने भी पूरे जोश और गर्व के साथ मार्च किया। दो ओलंपिक पदक जीत चुकीं भारतीय शूटर मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सेहरावत हाथों में तिरंगा थामे भारतीय दल की अगुआई करते नजर आए। उनके पीछे भारतीय खिलाड़ियों का बड़ा दल शान से स्टेडियम में पहुंचा और इस खास पल का गवाह बना।
एशियन गेम्स 2026 में भारत पर एक नजर
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 में भारत पर एक नजर
- 501 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- 36 खेलों में भारत के खिलाड़ी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
- भारतीय दल में 260 से ज्यादा पुरुष और 230 से ज्यादा महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
- भारत के दल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
- 55 वर्षीय घुड़सवार श्रुति वोरा सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी हैं।
- भारत के दल में 40 साल का उम्र का अंतर है, जो युवा जोश और अनुभव का शानदार मेल दिखाता है।
- भारत हांगझोउ 2022 के 107 पदकों के रिकॉर्ड प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती के साथ उतरेगा।
- सात खेलों में लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन का मौका जुड़ा है।
- ये सात खेल हैं, तीरंदाजी, हॉकी, स्क्वैश, टेनिस, सर्फिंग, नौकायन और ट्रायथलॉन।
- एशियन गेम्स में भारत के दल में अनुभवी सितारों के साथ कई युवा प्रतिभाएं भी शामिल हैं।
- आइची-नागोया में भारतीय खिलाड़ी पदकों की संख्या बढ़ाने के साथ अपनी नई पीढ़ी को बड़े मंच पर साबित करने की कोशिश करेंगे।
एशियन गेम्स 2026 ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : IANS/Twitter
मनु-पवन के हाथों में तिरंगा, पीछे भारतीय दल
भारतीय दल की एंट्री ओपनिंग सेरेमनी के सबसे खास पलों में रही। मनु भाकर और पवन सेहरावत हाथों में तिरंगा लेकर सबसे आगे रहे। उनके पीछे भारतीय खिलाड़ी और अधिकारी पूरे उत्साह के साथ मार्च करते हुए स्टेडियम में पहुंचे। तिरंगे के साथ भारतीय दल की यह तस्वीर एशियन गेम्स के मंच पर देश की मौजूदगी को खास बनाने वाली रही। मनु भाकर के लिए यह एशियन गेम्स में तीसरी भागीदारी है। वह पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकी हैं। वहीं पवन सेहरावत 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे थे।

तूर की जगह पवन सेहरावत को मिला मौका
शुरुआत में पुरुष फ्लैग-बेयरर के तौर पर शॉटपुट स्टार तजिंदरपाल सिंह तूर का नाम था, लेकिन समारोह की किट से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण उन्हें आखिरी समय पर बदल दिया गया। उनकी जगह पवन सेहरावत ने भारतीय दल की अगुआई की। तूर हालांकि एशियन गेम्स में भारत की पदक उम्मीदों का अहम हिस्सा हैं। वह पिछली बार की तरह इस बार भी शॉटपुट में अपने प्रदर्शन से भारत के लिए स्वर्ण पदक की चुनौती पेश करेंगे।

जापान के सम्राट ने किया खेलों का आधिकारिक उद्घाटन
ओपनिंग सेरेमनी के दौरान जापान के सम्राट नारुहितो ने 20वें एशियन गेम्स को आधिकारिक रूप से खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही आइची-नागोया एशियन गेम्स का औपचारिक आगाज हो गया और अब पूरे एशिया से पहुंचे खिलाड़ी पदकों के लिए मैदान में उतरेंगे। भव्य समारोह में 45 देशों और क्षेत्रों से आए खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद रहे। जापान ने पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ समारोह की शुरुआत की। कलाकारों की प्रस्तुति में 'WELCOME' संदेश भी दिखाई दिया।
ओपनिंग सेरेमनी के दौरान जापान के सम्राट नारुहितो ने 20वें एशियन गेम्स को आधिकारिक रूप से खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही आइची-नागोया एशियन गेम्स का औपचारिक आगाज हो गया और अब पूरे एशिया से पहुंचे खिलाड़ी पदकों के लिए मैदान में उतरेंगे। भव्य समारोह में 45 देशों और क्षेत्रों से आए खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद रहे। जापान ने पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ समारोह की शुरुआत की। कलाकारों की प्रस्तुति में 'WELCOME' संदेश भी दिखाई दिया।
एशियन गेम्स 2026 ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : IANS/Twitter
आइची के गवर्नर ने खिलाड़ियों का किया स्वागत
समारोह के दौरान आइची प्रीफेक्चर के गवर्नर ओमुरा हिदेआकी ने पालोमा मिजुहो स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित किया। उनका संबोधन जापानी भाषा में हुआ। आइची और नागोया पूरे एशिया से आए खिलाड़ियों की मेजबानी कर रहे हैं और गवर्नर की मौजूदगी ने समारोह के महत्व को और बढ़ाया। इसके बाद ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी ने भी समारोह में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने पालोमा मिजुहो स्टेडियम से एशियाई खेलों के इस बड़े आयोजन की शुरुआत के मौके पर अपनी बात रखी।

एशियन गेम्स ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : Twitter
अब शुरू होगी पदकों की असली जंग
ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही एशियन गेम्स 2026 की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में पदकों के लिए उतरेंगे। भारत इस बार पिछले एशियन गेम्स में किए गए अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। हांगझोउ 2023 में भारत ने कुल 107 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य शामिल थे।
ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही एशियन गेम्स 2026 की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में पदकों के लिए उतरेंगे। भारत इस बार पिछले एशियन गेम्स में किए गए अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। हांगझोउ 2023 में भारत ने कुल 107 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य शामिल थे।
एशियन गेम्स 2026 ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : IANS/Twitter
अब आइची-नागोया में भारतीय खिलाड़ियों की नजर एक बार फिर पदक तालिका में मजबूत प्रदर्शन पर होगी। ओपनिंग सेरेमनी में तिरंगा थामे मनु भाकर और पवन सेहरावत की अगुआई में भारतीय दल की तस्वीर ने इस अभियान की शुरुआत को खास बना दिया। अब स्टेडियम की चमक के बाद बारी मैदान पर प्रदर्शन की है, जहां भारतीय खिलाड़ी पदकों के लिए अपना दमखम दिखाएंगे।