फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   announced 259 million but spend only half in london olympic

घोषणा 259 करोड़ की, खर्च हुए आधे

Wed, 20 Feb 2013 12:07 AM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Wed, 20 Feb 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
announced 259 million but spend only half in london olympic

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खेल मंत्रालय ने लंदन ओलंपिक की तैयारियों के लिए 259 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि खर्च करने की घोषणा कर लगभग हर समारोह में वाह-वाही लूटी। लेकिन सच्चाई यह है कि घोषित राशि का लगभग आधा हिस्सा डेढ़ सौ करोड़ ही खर्च हो पाया है। बाकी की राशि खेल मंत्रालय को वित्त मंत्रालय से मांगने की जरूरत ही नहीं पड़ी।

विज्ञापन


सही मायनों में यह राशि देश में खेलों और खिलाड़ियों का भला करने के लिए काफी साबित होनी थी। लेकिन न तो खेल मंत्रालय इस दिशा में कोई ठोस प्लानिंग बना सका और न ही खेल संघ इसका फायदा उठा सके। ओलंपिक से पहले गुआंग झू एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट जोसेफ अब्राहम विदेशी दौरे पर नहीं जा सके। जिसके चलते वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। इसी तरह शूटर जयदीप कर्माकर को भी काफी देर से एनएसडीएफ से राशि जारी की गई।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का तर्क है कि खेल संघों की प्लानिंग के हिसाब से ओलंपिक की तैयारियों पर राशि खर्च होनी थी। संघों ने जिस हिसाब से राशि मांगी उन्हें जारी कर दी गई। सर्वाधिक राशि टीमों के 146 विदेशी दौरों पर साढ़े 70 करोड़ रुपये खर्च हुए। जबकि तैयारियों के लिए लगाए गए 103 कैंपों पर 65 करोड़ खर्च हुए। रोइंग, तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग को कोई विदेशी कोच ही नहीं मिला। यहां तक वेटलिफ्टर डॉक्टर की डिमांड करते थक गए लेकिन व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक की तैयारियों के लिए 945 कैंपरों पर 21 विदेशी व 129 भारतीय कोच लगाए गए जबकि 65 सपोर्ट स्टाफ को लगाया गया। एनएसडीएफ के जरिए 27 खिलाड़ियों पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा सके। सर्वाधिक खर्च शूटिंग पर लगभग 23 करोड़ रुपये हुआ। इसके बाद ओलंपिक में अंतिम स्थान पर रही हॉकी पर 19 करोड़ रुपये खर्च हुए।


ठीक यही हाल कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुआ था। मंत्रालय की ओर से 678 करोड़ रुपये की राशि खिलाड़ियों की तैयारियों के लिए घोषित की गई थी। लेकिन खर्च आधे भी नहीं हुए थे। मंत्रालय को साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की अधिक राशि वित्त मंत्रालय को वापस करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed