{"_id":"be8d2b74-81ae-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"anand-shocked-by-caruana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद की कारूआना के हाथों शिकस्त","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आनंद की कारूआना के हाथों शिकस्त
ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)/एजेंसी
Updated Thu, 28 Feb 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद को ज्यूरिख शतरंज चैलेंज टूर्नामेंट के चौथे राउंड में यहां इटली के फेबियानो कारूआना के हाथों सनसनीखेज शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार से आनंद अंतिम स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन
कारूआना इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले तीन राउंड में सभी बाजियां ड्रा पर छूटी थीं। इस जीत से इतालवी खिलाड़ी को पूरा एक अंक मिला और वह ढाई अंकों के साथ एकल में शीर्ष पर पहुंच गए। इस्राइल के बोरिस गेलफांद और रूस के व्लादीमिर क्रैमनिक के बीच चौथे राउंड की बाजी ड्रा पर छूटी।
विज्ञापन
गेलफांद और क्रैमनिक दो-दो अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। आनंद डेढ़ अंकों के साथ चौथे और अंतिम स्थान पर हैं। टूर्नामेंट चार खिलाड़ियों के बीच डबल राउंड रोबिन आधार पर खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में अब दो राउंड बाकी हैं।
विज्ञापन