फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   anand recorded first win

आनंद ने दर्ज की पहली जीत

Sat, 08 Dec 2012 01:30 AM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Sat, 08 Dec 2012 01:30 AM IST
विज्ञापन
anand recorded first win
विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने पांचवें दौर की बाजी में इंग्लैंड के ग्रैंडमास्टर गवैन जोंस को हराकर लंदन शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। आनंद की 17 क्लासिकल बाजियों में यह पहली जीत है। आनंद इस जीत के बाद आनंद छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन इंग्लैंड के माइकल एडम्स को हराकर 13 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक ने इंग्लैंड के ल्यूक मैकशेन को हराया जबकि अमेरिका के हिकारू नाकामूरा ने हंगरी की जुडिट पोल्गर को हराया। क्रैमनिक 11 अंकों के साथ दूसरे, नाकामूरा आठ अंकों के साथ तीसरे और एडम्स सात अकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन चार अंकों के साथ छठे, जोंस दो अंकों के साथ सातवें और पोल्गर तथा मैकशेन एक-एक अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं।

विज्ञापन


कार्लसन ने तोड़ा कास्परोव का रिकार्ड

विश्व के शीर्ष खिलाड़ी नार्वे के मेग्नस कार्लसन ने शतरंज के इतिहास में सर्वाधिक रेटिंग हासिल करने का रूस के महान खिलाड़ी गैरी कास्परोव का 12 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। अपनी विलक्षण प्रतिभा के कारण ‘मोजार्ट आफ चेस’ के नाम से मशहूर 22 वर्षीय कार्लसन ने इस सप्ताह लंदन शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ी ल्यूक मैकशेन को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। कास्परोव ने 2851 की रिकार्ड रेटिंग हासिल की थी लेकिन कार्लसन ने 2857.4 रेटिंग हासिल करते हुए रूसी खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed