{"_id":"9d8a5034-82a1-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"anand-draws-with-gelfand-stays-last-in-zurich-chess","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेलफांद से ड्रा खेल आनंद आखिरी स्थान पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
गेलफांद से ड्रा खेल आनंद आखिरी स्थान पर
ज्यूरिख/एजेंसी
Updated Sat, 02 Mar 2013 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत को तरस रहे विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने ज्यूरिख शतरंज चैलेंज के पांचवें दौर में इस्राइल के बोरिस गेलफांद से ड्रा खेला। वह अभी भी आखिरी स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
पिछले दौर में इटली के फेबियानो कारुआना से हारने वाले आनंद ने गेलफांद के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सके। वहीं कारुआना ने रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक को ड्रा पर रोका। वह चार खिलाड़ियों के डबल राउंड राबिन टूर्नामेंट में तीन अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
क्रामनिक और गेलफांद उनसे आधा अंक पीछे हैं। वहीं आनंद दो अंक लेकर आखिरी स्थान पर हैं। आनंद ने पांच में से चार बाजियां ड्रा खेली जबकि एक में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट का अब सिर्फ एक दौर बाकी है।
विज्ञापन