फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha and Payal will play in national Wrestling competition federation released list

कुश्ती: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगी काशी की आकांक्षा व पायल, फेडरेशन ने भेजी सूची; ऐसे करती हैं अभ्यास

Fri, 04 Apr 2025 07:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 07:41 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती का आयोजन दिल्ली में होगा। इसी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आकांक्षा और पायल कई प्रतियोगिताएं खेल चुकी हैं। इसमें उनका चयन होना परिवार और काशी के लिए गाैरव की बात है।

विज्ञापन
Akanksha and Payal will play in national Wrestling competition federation released list
पायल और आकांक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kushti: राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में काशी की दो बेटियां खेलेंगी। स्कूल फेडरेशन ने इसके लिए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। यूपी की दस सदस्यीय बालिका टीम में वाराणसी की आकांक्षा और पायल यादव को जगह मिली है।

विज्ञापन




कुश्ती कोच रोशन कन्नोजिया ने बताया कि रविंद्रपुरी स्थित गोस्वामी तुलसी दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आकांक्षा यादव का चयन 43 किलो भारवर्ग में जबकि मां सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा पायल यादव का चयन 73 किलो भारवर्ग में हुआ है। राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती दिल्ली में खेली जाएगी। दोनों खिलाड़ी अंडर-17 आयुवर्ग में खेलेंगी। 
विज्ञापन


स्वामीनाथ अखाड़े में करतीं हैं अभ्यास : आकांक्षा यादव कोच रोशन कन्नोजिया की देखरेख में तुलसी घाट स्थित अखाड़ा स्वामीनाथ में प्रतिदिन तीन घंटे अभ्यास करती हैं। बताया कि कुश्ती खिलाड़ी यहां पारंपरिक अखाड़े में दमकशी का अभ्यास करती हैं जबकि यहां नए मैट पर खिलाड़ी तकनीक का अभ्यास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती की खबर में जोड़
ढाक और साल्तो दाव अचूक वाराणसी। काशी की बेटियों ने लगातार अभ्यास के जरिए कुश्ती के दाव को साधा है। कोच ने बताया कि आकांक्षा यादव का पसंदीदा दाव ढाक है। जब भी वह विरोधी खिलाड़ी पर ढाक दाव लगाती है उसका अंक मिलना सुनिश्चित हो जाता है।

दोनों खिलाड़ी बीएचयू के शिवाजी हॉल में कोच हरीराम यादव की देखरेख में कुश्ती का अभ्यास करती हैं। मां सरस्वती इंटर कॉलेज की पायल ने साल्तो दाव साधा है। पायल यादव ने साल्तों दाव के जरिए छह बड़ी कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed