फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   aiba and boxing association

आईबा ने बॉक्सिंग संघ को और मुश्किल में डाला

Sat, 08 Dec 2012 11:09 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 08 Dec 2012 11:09 PM IST
विज्ञापन
aiba and boxing association

एमेच्योर इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबा) ने एमेच्योर इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन (एआईबीएफ) के लिए और मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। आईबा अध्यक्ष डॉ. चिंग कू वू ने येरेवान (आर्मेनिया) में प्रतिबंधित एआईबीएफ के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट पीके मुरलीधरन राजा को साफ कर दिया है कि फेडरेशन के संविधान में संशोधन कर नए सिरे से चुनाव कराए जाएं। डॉ. वू का का कहना है कि संशोधन आईबा संविधान के मुताबिक होना चाहिए। अगर संविधान में संशोधन होता है तो चेयरमैन अभय सिंह चौटाला के रास्ते एआईबीएफ में बंद होने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन


येरेवान में चल रही वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप के दौरान मुरलीधरन राजा ने डॉ. वू से प्रतिबंध के बारे में बात की। मुरली ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने आईबा अध्यक्ष को सारी स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि चुनाव सेवानिवृत चीफ जस्टिस की अगुवाई में कराए गए हैं। डॉ. वू ने कहा कि एआईबीएफ के संविधान में संशोधन की जरूरत है। राजा का कहना है कि फेडरेशन में इस बारे में मंत्रणा शुरू हो गई है। जल्द ही इस बारे में जनरल हाउस की बैठक बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन


डॉ. वू ने यह भी आश्वासन दिया है कि चुनाव होते ही और आईओसी का आईओए पर प्रतिबंध हटने पर एआईबीएफ से भी प्रतिबंध हटा लिया जाएगा। मुश्किल यह है कि आईबा के संविधान में साफ लिखा है कि अध्यक्ष पद पर तीन टर्म से ज्यादा उम्मीदवारी नहीं जताई जा सकती है। जबकि चेयरमैन पद का भी कोई प्रावधान नहीं है। चौटाला फेडरेशन में अध्यक्ष पद पर तीन टर्म पूरे कर चुके हैं। साथ ही वह फेडरेशन के संविधान में संशोधन कराकर हाल ही में चेयरमैन बने हैं। हालांकि चौटाला साफ कर चुके हैं कि वह चेयरमैन पद छोड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्सर नहीं सभी खिलाड़ी होंगे प्रभावित
आईओसी की ओर से आईओए व आईबा की ओर से एआईबीएफ को प्रतिबंधित करने पर सिर्फ बॉक्सर को ही नहीं बल्कि सभी भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान उठाना होगा। आईओसी के प्रतिबंध के चलते किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों को उसके संबंधित इंटरनेशनल फेडरेशन के झंडे तले भागीदारी करनी होगी। साथ ही प्रतिबंध के कारण भारत को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के आमंत्रण भी मिलने बंद हो सकते हैं। लंदन ओलंपिक में चेफ डि मिशन रहे मुरलीधरन राजा स्वीकार करते हैं कि प्रतिबंध का खामियाजा देश के सभी खेलों के खिलाड़ियों को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed