{"_id":"e9ba5b6a7f5bddfb7e853c7f4c640613","slug":"after-banned-now-mohd-asif-start-second-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मैच फिक्सिंग में फंसा, अब बन गया हीरो ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पहले मैच फिक्सिंग में फंसा, अब बन गया हीरो
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच फिक्सिंग के कारण पांच साल का प्रतिबंध झेल रहे मोहम्मद आसिफ अब फिल्मों के जरिए अपनी दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आसिफ पर मैच फिक्सिंग के कारण 2010 में पांच साल के लिए किसी भी तरह के क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
ऐसे में आसिफ ने अब अपनी दूसरी पारी शुरू करने का मन बना लिया और उन्हें जब फिल्म में काम करने का ऑफर आया तो स्वीकार कर लिया। अब वह भारत-पाकिस्तान के प्रोजेक्ट पर बनने वाली फिल्म 'इंडिया में पाकिस्तान' में अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
आसिफ ने कहा, "मैं इस समय कुछ नहीं कर रहा हूं। मेरे लिए इस प्रोजेक्ट से आगे बढ़ने का मौका है, मेरे लिए यह एक चुनौती की तरह है इसलिए मैंने इसे स्वीकार कर लिया।" साथ ही उन्होंने साफ किया कि यह सबकुछ पैसे के लिए नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर उन्हें फिल्म में नाचने और गाने की जरूरत पड़ी तो वह ऐसा जरूर करेंगे। वह अब फिल्मों में काम करना चाहते हैं।
'वंस मोर' बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन अकरम अख्तर करेंगे। निर्देशक के अनुसार, यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। इस फिल्म को भारत और पाकिस्तान से संयुक्त प्रोजेक्ट में बनाने का मकसद दोनों देशों के बीच दोस्ताना माहौल को बनाए रखना है।
हालांकि इस फिल्म के लिए आसिफ का एक बार भी स्क्रीन टेस्ट नहीं लिया गया था।