फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   after 9 years anju bobby basgs gold in long jump

खेल के नौ साल बाद अंजू बॉबी ने रचा इतिहास

Wed, 15 Jan 2014 12:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jan 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
after 9 years anju bobby basgs gold in long jump

यह किसी के लिए भी अविश्सनीय हो सकता है कि खेल के नौ साल बाद कोई एथलीट अपने देश के लिए इतिहास रचे। भारत की अंजू ने ऐसा ही नायाब कारनामा किया है।

विज्ञापन


पुरानी कहावत है कि इंतजार का फल मीठा होता है, और कुछ ऐसा ही हुआ भारत की लंबी कूद की महिला एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज के साथ।

2005 में मोनाको वर्ल्ड एथलेटिक्स के फाइनल में चैंपियन बनने से चूकी अंजू का रजत पदक नौ साल बाद स्वर्ण (गोल्ड) में बदल गया है। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी (आईएएएफ) ने लिया है।
विज्ञापन


डोप में फंसी चैंपियन
आईएएएफ ने रूसी खिलाड़ी तात्याना कोतोवा के डोप में दोषी पाए जाने के बाद अंजू के रजत पदक को स्वर्ण पदक में बदलने का फैसला किया है। आईएएएफ के इस फैसले पर खुशी जताते हुए अंजू ने कहा कि पिछले नौ साल उन्होंने काफी निराशा में बिताए हैं लेकिन इंतजार का फल मीठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोल्ड के साथ ही अंजू ने एक नायाब उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। अंजू इस तरह की किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं।

अंजू ने कहा, "मुझे भारतीय एथलेटिक्स संघ (एएफआई) ने बताया कि मुझे मोनाको वर्ल्ड एथलेटिक्स के लिए स्वर्ण पदक मिलेगा। मैं काफी खुश हूं और इंतजार का फल मीठा होता है। मुझे अपने समय की लंबी कूद की शीर्ष रूसी एथलीटों पर हमेशा ही संदेह रहा है। मैं जानती थी कि वे डोप में फंस सकती थी।"

रूसी एथलीट तात्याना को पिछले साल डोप में पकड़ा गया था। 2005 में हेलसिंकी में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लिए गए उनके नमूनों में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया था।

काबिलेगौर है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करने वाले एथलीटों को पकड़ने के लिए 2004 एथेंस ओलंपिक से लेकर आठ साल पुराने नमूनों का फिर से परीक्षण करने का फैसला किया था।

Anju Booby George


















इसी के तहत 2005 में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स फाइनल्स में उस समय शामिल सभी आठ एथलीटों के नमूनों का दोबारा परीक्षण किया गया।

हालांकि भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन को अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी सूचना नहीं मिली है लेकिन आईएएएफ ने अपनी वेबसाइट पर परिणामों को अपडेट कर अंजू को स्वर्ण पदक विजेता घोषित कर दिया है।

एथेंस ओलंपिक के परिणामों पर नजर
अंजू बॉबी जॉर्ज अब 2004 एथेंस ओलंपिक के परिणामों में भी इसी तरह के बदलाव की उम्मीद कर रही हैं। एथेंस ओलंपिक में अंजू पांचवें पायदान पर रही थी जबकि रूस की तीन एथलीट तात्याना लेबेडेवा, इरिना सिमागिनी और तात्याना कोतोवा पहले तीन स्थान पर रहीं थी। ऑस्ट्रेलिया की ब्रोनविन थॉम्पसन चौथे स्थान पर रही थी।

अंजू ने कहा, "सिमागिनी को 2006 में डोप पॉजिटिव पाए जाने के बाद रूसी महासंघ ने निलंबित कर दिया था। मुझे उम्मीद है कि इनके नमूनों का फिर से परीक्षण किया जाता है तो मुझे एथेंस ओलंपिक में पदक मिल सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed