{"_id":"e6bb71ca-a3a3-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"adrian-sutil-targets-china-podium","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यास सत्र में सुतिल को आठवां स्थान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अभ्यास सत्र में सुतिल को आठवां स्थान
शंघाई/एजेंसी
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
फॉर्मूला वन में भारत की एकमात्र टीम फोर्स इंडिया के जर्मन ड्राइवर एड्रियन सुतिल ने चीनी ग्रां. प्री. में शुक्रवार को अभ्यास सत्र की दूसरी रेस में आठवां और उनके साथी ड्राइवर ब्रिटेन के पॉल डी रेस्टा ने नौवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मर्सिडीज के ड्राइवर जर्मनी के निको रोजबर्ग ने पहला और ब्रिटेन के लुइस हैमिल्टन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
सुतिल ने दूसरे अभ्यास सत्र मे एक मिनट 36.514 सेकंड का लैप समय निकाला जबकि पाल डी रेस्टा ने एक मिनट 36.595 सेकंड का लैप समय लिया।
सुतिल पहले अभ्यास सत्र मे भी एक मिनट 38.125 सेकंड का लैप समय लेकर आठवे स्थान पर रहे थे। पहले सत्र मे पाल डी रेस्टा एक मिनट 38.561 सेकंड का लैप समय लेकर दसवे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन