{"_id":"0d800ebe97f2540db8f227bb05f7c4b5","slug":"aditya-joshi-junior-world-number-one-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल के आदित्य जोशी बने वर्ल्ड नंबर वन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
17 साल के आदित्य जोशी बने वर्ल्ड नंबर वन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेल जगत के लिए नए साल के शुरुआत में ही एक बड़ी खबर है। 17 साल के एक युवा खिलाड़ी ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वर्ल्ड नंबर वन का तमगा हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के 17 साल के आदित्य जोशी ने बैडमिंटन जगत में भारत के लिए इतिहास रच दिया है। वह जूनियर बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी बनने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
धार जिले के रहने वाले आदित्य ने 10 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए 18,776 रेटिंग अंकों के साथ 11वें से पहले स्थान पर पहुंच गए। उनकी रैंकिंग में यह सुधार पिछले महीने चंडीगढ़ में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल करने के बाद आई है।
विज्ञापन
वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (डब्ल्यूबीएफ) की जनवरी में जारी नई रैंकिंग में आदित्य जोशी नंबर वन बन गए हैं। नवंबर में वह 11वें पायदान पर थे।
आदित्य ने 2001 से बैडमिंटन खेलना शुरू किया, उस समय उनकी उम्र पांच साल की थी। वह स्थानीय स्तर पर अपनी आयु वर्ग में कई प्रतियोगिता जीतने में कामयाब रहे हैं।
उन्होंने छह साल के अंदर खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करते हुए 2011 में रूस में खेले गए जूनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इसी साल उन्होंने जापान में एशियाई सब-जूनियर चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता।
अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए आदित्य जोशी 2013 में राष्ट्रीय चैंपियन बने। साथ ही आदित्य ने पुणे जूनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।