{"_id":"bb7d4288-0671-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"96-year-old-mann-kaur-to-run-in-delhi-half-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाफ मैराथन में दौडे़गी 96 वर्षीय मान कौर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दिल्ली हाफ मैराथन में दौडे़गी 96 वर्षीय मान कौर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 24 Sep 2012 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय फौजा सिंह उम्र का शतक पार करने के बावजूद मैराथन में हिस्सा लेकर दुनिया भर में तहलका मचा रहे हैं जबकि राजधानी में 30 सितंबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन में चंडीगढ़ की 96 वर्षीय मान कौर एक नया इतिहास बनाएंगी।
मान कौर ने हाल ही में अमेरिका के सेक्रोमेंटो में वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 और 200 मीटर वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। मान कौर अपने पुत्र गुरदेव सिंह की बदौलत एथलेटिक्स में उतरी थीं। 75 वर्षीय गुरदेव कनाडा में रहते हैं और खुद भी एक धावक रहे हैं।
मान कौर अपने बेटे गुरदेव के साथ दिल्ली हाफ मैराथन में पहली बार उतरने जा रही हैं। अपनी भागीदारी को लेकर बेहद उत्साहित मान कौर ने कहा, ‘वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर मुझे गौरव का एहसास हुआ। इस साल मैं और मेरा बेटा दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इसे लेकर हम दोनों खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
हमारी भागीदारी लोगों के लिए एक संदेश है कि यदि आप दौड़ना चाहते हैं तो जरूर दौड़ सकते हैं।’ दूसरी ओर गुरदेव ने कहा, ‘2008 में मैं वर्ल्ड मास्टर्स चैंपियनशिप के लिए कनाडा गया था तब मैंने एक ओल्गा नाम की एक प्रतिभागी को देखा जिसकी उम्र 90 वर्ष थी। उसी समय मैंने अपनी मां को मनाया क्योंकि मैं जानता था कि उनका फिटनेस स्तर काफी अच्छा है।’