{"_id":"546c4d16645017d5e2924d366d19d9dc","slug":"5-indians-gets-bye-world-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंदर को छोड़ 5 भारतीय मुक्केबाजों को मिली बाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
विजेंदर को छोड़ 5 भारतीय मुक्केबाजों को मिली बाई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Oct 2013 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई चैंपियन शिवा थापा (56 किग्रा) और कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (64 किग्रा) को कजाखिस्तान के अल्मेटी में होने वाली वर्ल्ड मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सीड मिली है।
विज्ञापन
रविवार को अल्मेटी ड्रॉ निकाले गए जिसमें शिवा को चौथी सीड जबकि मनोज को छठवीं सीड मिली है।
टूर्नामेंट में पांच भारतीय मुक्केबाजों को बाई मिली है जिसमें शिवा और मनोज के अलावा ननाओ सिंह (49 किग्रा), सुमित सांगवान (81 किग्रा) और मनप्रीत सिंह (91 किग्रा) शामिल हैं।
विज्ञापन
लेकिन ओलंपिक पदक विजेता और स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह (75 किग्रा) को पहले दौर में स्वीडन के हेम्पस हेनरिकसन के खिलाफ मुकाबला खेलना होगा।
मुक्केबाज मदन लाल (52 किग्रा) पहले दौर में सोमवार को मोलदोवा के एलेक्सजेंद्रोस रिकान से भिड़ेंगे। वहीं विकास मलिक (60 किग्रा) का सामना किर्गिस्तान के मेदार मामाकीव से होगा।
विज्ञापन