फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   These Chanakya Niti are very useful in difficult times

Chanakya Niti: मुश्किल समय में बहुत काम आती है चाणक्य की ये बातें, हमेशा रखें इन्हें याद

Fri, 10 May 2024 12:01 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 10 May 2024 12:01 PM IST
सार

Chanakya Niti: सामान्य तौर पर संकटकालीन परिस्थिति में लोगों का दिमाग काम करना बंद कर देता है। वहीं कई बार कुछ घटनाएं ऐसी भी होती है, जब मनुष्य हार मानना बेहतर समझता है। 

विज्ञापन
These Chanakya Niti are very useful in difficult times
मुश्किल समय में इन बातों का हमेशा रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com

विस्तार

Chanakya Niti: सामान्य तौर पर संकटकालीन परिस्थिति में लोगों का दिमाग काम करना बंद कर देता है। वहीं कई बार कुछ घटनाएं ऐसी भी होती है, जब मनुष्य हार मानना बेहतर समझता है। बाद में इसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है और समस्याओं का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए जीवन में चाणक्य नीति का पालन करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

 

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। ये बातें वर्तमान में भी युवाओं को मार्दशित करती है। साथ ही जीवन जीने के प्रति रुचि जागृत करती है। उनका मानना है कि हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। इन परिस्थिति का सामना हमेशा धैर्यवान रहकर करना चाहिए।

विज्ञापन

 

इस दौरान विवेक का सदुपयोग कर के ही निर्णय लेना चाहिए। लेकिन कई बार सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण गलत फैसलों का चयन कर लिया जाता है, जो बाद में बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में आप चाणक्य की कुछ बातों को ध्यान में रखकर संकटकालीन परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल समय में इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

  • व्यक्ति को हमेशा विपरीत परिस्थिति में रणनीति से काम करना चाहिए। इससे अच्छे बुरे परिणामों का ज्ञान होता है।
  • चाणक्य के अनुसार हर परिस्थिति में व्यक्ति को सावधानी पूर्वक पेश आना चाहिए। यदि आप क्रोध करते हैं, तो बनते काम भी बिगड़ सकते है।
  • चाणक्य के अनुसार इंसान को हमेशा धन की बचत करनी चाहिए। यह बचत संकटकालीन परिस्थिति में काम आती है।
  • विपरीत परिस्थिति में निर्णय लेने से पहले अपने कर्तव्य को याद करें। साथ ही अपने परिवार की रक्षा का ध्यान सर्वप्रथम रखें।
  • क्रोध करने से व्यक्ति के बने बनाए काम भी बिगड़ने लगते है। इसलिए भूलकर भी इस दौरान किसी पर गुस्सा न करें। इससे आपकी परेशानी का स्तर बढ़ सकता है।
  • चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अच्छे लोगों की संगति में रहना चाहिए। मुसीबत के समय यह आपकी ढाल बनते हैं।
  • चाणक्य के अनुसार मुसीबत के समय ईश्वर का ध्यान करें। इससे मन में सकारात्मकता बनी रहती है। 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed