फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   international yoga day 2017: facts about surya namaskar

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सूर्य नमस्कार में छिपे हैं योग के कई राज

Wed, 21 Jun 2017 10:04 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला Updated Wed, 21 Jun 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
international yoga day 2017: facts about surya namaskar

आज समूची दुनिया योग दिवस मना रही है। हमारे सारे ग्रहों में सूर्य सबसे तेजस्वी ग्रह के रुप माना जाता है। सारे योग में सबसे महत्वपूर्ण योग है सूर्य नमस्कार। अगर धर्म शास्त्रों की मानें तो सूर्य नमस्कार अकेला ऐसा योग अभ्यास है जिसमें सारे योग का फायदा एक साथ मिलता है। सूर्य नमस्कार करने से कई रोग दूर होते हैं। सू्र्य नमस्कार करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। सूर्य नमस्कार करने के कई फायदे हैं जिसे हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन


-  शास्‍त्रों के अनुसार सूर्य नमस्कार करने से आंखो की रोशनी बढती है, शरीर में खून का बहाव तेज होता है और ब्लड प्रेशर काबू में रहता है।

- सूर्य नमस्कार करने से शरीर में शुद्ध हवा फेफड़ों तक पहुंचती हैं जिससे खून साफ होता है।

- सूर्य नमस्कार करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और नर्वस सिस्टम सही रहता है। 

- सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार करने से खूब सारा विटामिन डी मिलता है जिससे शरीर की हड्डी मजबूत होती है। 

- सूर्य नमस्कार करने से दिमाग काफी स्थिर हो जाता है जिससे क्रोध पर काबू पाने में आसानी होती है।

- रोज सुबह सूर्य नमस्कार करने से त्वचा संबधी बीमारियां होने की संभावना कम हो जाती है।

- शास्त्रों में भी कहा गया कि यदि सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार के जरिए सूर्य का दर्शन किया जाए तो सारे दिन मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed