फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   inspiring story Which learned Not necessarily the way others have adopted, that is right.

सीख: जरूरी नहीं कि जो रास्ता दूसरों ने अपनाया हो, वह सही ही हो

Thu, 07 Jun 2018 01:45 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
inspiring story Which learned Not necessarily the way others have adopted, that is right.

एक रेस में राकेश की देखादेखी शॉर्टकट रास्ता अपनाने का खामियाजा कंपनी के अनेक लोगों को हारकर भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


एक बार एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए रेस का आयोजन किया। सभी को दो-दो की टीम बनानी थी और अपनी कार ऑफिस लेकर आनी थी। रेस के लिए दस किलोमीटर का मार्ग निश्चित किया गया। कंपनी के एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस तक पहुंचने की रेस थी। दूसरे ऑफिस का उद्घाटन हाल ही में किया गया था, इसलिए किसी को नए ऑफिस का पता मालूम नहीं था। सभी अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठ गए और सभी को रेस के नियम समझा दिए गए। रेस का उद्देश्य नए ऑफिस तक कम समय में पहुंचना था।

यातायात के नियम का उल्लंघन करने से टीम बाहर हो सकती थी। रेस में एक गाड़ी राकेश की भी थी। हर कोई पूरी स्पीड में एक दूसरे से मुकाबला कर रहा था। सबको नक्शे दिए गए थे और नक्शों के सहारे ही उन्हें नए ऑफिस तक पहुंचना था। राकेश सबसे आगे-आगे चल रहा था। तभी एक टीम ने देखा, राकेश नक्शे से अलग कोई मार्ग लेने जा रहा था। राकेश की देखा-देखी कई लोग उस मार्ग पर मुड़ गए। सबको लगा कि यह जरूर कोई न कोई शॉर्टकट होगा, जिससे हम जल्दी पहुंच जाएंगे। सिर्फ एक-दो ही टीम ऐसी बचीं, जो नक्शे के बताए मार्ग पर निकलीं।
विज्ञापन


बाकी सारी टीमों ने अपना रास्ता बदल लिया और जल्दी पहुंचने की होड़ में राकेश का पीछा करने लगीं। कुछ दूर जाकर राकेश ने अपनी गाड़ी रोक दी। पीछे आते सारे लोग भी रुक गए। एक टीम ने राकेश से पूछा, क्या हुआ? राकेश बोला, मुझे इसी जगह इंतजार करने को कहा गया था। सभी टीमें अपनी किस्मत को कोसने लगीं। सबने अपनी गाड़ी घुमाई और वापस नक्शे वाले रास्ते से नए ऑफिस तक पहुंची। जितनी टीमों ने शॉर्टकट अपनाया था, वे सभी रेस में हार गईं। उन्हें संबोधित करते हुए कंपनी प्रबंधन ने कहा, हम असल जिंदगी में भी यही करते हैं। सफल होने की दौड़ में हम अंधे हो जाते हैं और अपने मार्ग से भटक कर अपने उद्देश्यों  को भूल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed