फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   inspiring story- understand the value of life, then meet those who do not have one part of body

सीख: जीवन का मूल्य समझना हो तो उनसे मिलो, जिनके शरीर का एक अंग नहीं है

Thu, 07 Jun 2018 02:21 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
inspiring story- understand the value of life, then meet those who do not have one part of body

ऐसे माता-पिता की कहानी, जिन्होंने अपनी बेटी के इलाज के दौरान वह अनुभव हासिल किया, जिसने उन्हें संवेदनशील बना दिया।

विज्ञापन


जब जिया महज छह साल की थी, तभी से उसके माता-पिता ने एक अनोखे उत्सव की शुरुआत की थी। यह एक ऐसा उत्सव था, जो जिया और उसके दोस्तों को जिंदगी को देखने का एक नया नजरिया देता था। जिया अपने मां-बाप की इकलौती बेटी थी। जब जिया का जन्म हुआ, तब डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंखें विकसित नहीं हो पाईं, जिसकी वजह से वह कभी देख नहीं पाएगी। जिया के माता-पिता ने जिया के इलाज में लाखों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

वे रोज अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर काटते थे। इस बीच उन्हें कई ऐसे लोग भी मिले, जो नेत्रहीन थे। जिया के माता-पिता को तब इसका एहसास हुआ कि नेत्रहीन लोगों की जिंदगी कितनी कठिन होती है। उन्हें इसका भी एहसास हुआ कि आम लोग इन नेत्रहीनों की पीड़ा के बारे में थोड़ा भी नहीं सोचते। जिया के माता-पिता किसी भी तरह अपनी बेटी को उस अंधेरे से निकालना चाहते थे। अंततः उन्हें एक डॉक्टर मिल गया, जिसके पास जिया का इलाज था। जिया के माता-पिता ने उसका इलाज करवाया और जिया देखने भी लगी।
विज्ञापन


लेकिन जिया के माता-पिता को उसके इलाज के दौरान का अनुभव यह सिखा गया कि जिंदगी बहुत अनमोल है, पर अगर इंसान एक दूसरे के दर्द बांट सके, तो जिंदगी के मायने और बढ़ जाते हैं। जिया के माता-पिता हर साल कम से कम दस नेत्रहीन लोगों के इलाज में मदद करते और हर साल जिया के जन्मदिन पर यह उत्सव मनाते थे, जिसमें परिवार के हर सदस्य को एक दिन के लिए यह कल्पना करनी होती थी कि उसके शरीर का कोई एक अंग नहीं है। एक दिन के इस अनुभव से जिया के परिवार के सदस्य एक दूसरे की मदद करने की अहमियत और दूसरों की तकलीफों-संवेदनाओं को आसानी से समझ पाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed