फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Garud Puran About bad habits manushya ki buri aadatein according to garud puran in Hindi

Garud Puran: व्यक्ति की ये 5 आदतें बना सकती हैं कंगाल, मां लक्ष्मी भी हो सकती हैं नाराज

Fri, 11 Nov 2022 12:41 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 11 Nov 2022 12:41 AM IST
सार

Garud Puran: गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कार्यों या मनुष्य की आदतों के बारे में जिक्र किया है, जो गलती से भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इन आदतों की वजह से व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Garud Puran About bad habits manushya ki buri aadatein according to garud puran in Hindi
व्यक्ति की ये 5 आदतें बना सकती है कंगाल, मां लक्ष्मी भी हो सकती हैं नाराज - फोटो : Pixabay

विस्तार

Garud Puran About Money: गरुड़ पुराण में व्यक्ति के हर कर्म का लेखा-जोखा दिया गया है। साथ ही ऐसी बातों का भी जिक्र किया गया है जो न केवल उसके पाप-पुण्य का निर्धारण करते हैं, बल्कि मरने के बाद मिलने वाली सजा और अगले जन्म की योनि तक के बारे में बताते हैं। इस पुराण में ऐसी बहुत सी बातों का वर्णन किया गया है, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कार्यों या मनुष्य की आदतों के बारे में जिक्र किया है, जो गलती से भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इन आदतों की वजह से व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में...  

विज्ञापन


Morning Upay: रोजाना सुबह उठकर करें ये काम, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा और होगी धन वर्षा 
विज्ञापन


मनुष्य की ये 5 आदतें बना सकती हैं कंगाल

  • मां लक्ष्मी को स्वच्छता पसंद है। जहां साफ-सफाई होती है, वहीं मां लक्ष्मी का वास होता है। गरुड़ पुराण में भी कहा गया है कि गंदे कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गरुड़ पुराण के अनुसार, रसोई घर में कभी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। खासतौर पर रात में। यदि आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और कभी घर में प्रवेश नहीं करती। इसलिए रात को खाना खाने के बाद बर्तन साफ करके ही सोने के लिए जाएं। 
  • रात में जागना और सुबह देर तक सोना भी शुभ नहीं माना जाता है। सुबह देर तक सोने की आदत को गरुण पुराण में बुरी आदत माना गया है। कहा जाता है कि सुबह देर तक वाले व्यक्ति आलसी प्रवृति के होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी तरक्की नहीं मिलती। 
  • दूसरों की पीठ पीछे बुराई करने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती हैं। साथ ही छोटी-छोटी बात पर चिल्लाना या गुस्सा करना भी दरिद्रता का मुख्य कारण बन सकता है और मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं। 
  • गरुण पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों की संपत्ति या दौलत हड़पने के बारे सोचता है मां लक्ष्मी हमेशा उससे नाराज रहती हैं। इसलिए व्यक्ति को अपनी मेहनत के दम पर ही पैसे कमाने चाहिए। 


Fitkari ke Upay: धन प्राप्ति से लेकर कर्ज से मुक्ति तक के लिए करें फिटकरी के ये उपाय, विवाह के भी बनेंगे योग 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed