सपने में खाएं आइसक्रीम तो समझ जाएं जिंदगी में आनी वाली है यह खास चीज
अक्सर घर में बड़े बुजुर्गो लोगो को कहते हुए सुना होगा कि उन्हें कुछ अनहोनी होने का अहसास हो रहा है, क्योकि उन्होंने सपने में ऐसा देखा। अधिकतर बार हमारे साथ घटी घटनाओं का अहसास पहले ही हो जाता है। आप मानें या मानें लेकिन जिंदगी में होने वाली घटना और सपनों का आपसी संबंध होता है। अगर आपको अपने सपनों में खाने वाली ये चीजें दिखें तो समझ जाएं कि आने वाले दिनों में आपके साथ हो सकता है कुछ ऐसा
यह भी पढ़ें- जानें क्यों सपने में औरत का अपहरण होते हुए दिखना होता है अशुभ
- आइसक्रीम खाते हुए देखते है तो आपकी जिंदगी सुख शांति से व्यतीत होगी।
-अगर आपको सपने में अखरोट दिखता है तो आने वाली खुशी के संकेत है। सपने में अखरोट का दिखना धन में वृद्घि के संकेत देती है।
- सपने में अजवाइन खाते हुए दिखने का मतलब होता है आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
- अनानास खाते हुए देखते हैं तो ये इशारा करती है कि आपको पहले परेशानी का सामना करना पड़ेगा और उसके बाद राहत मिलेगी।
- अदरक खाते हुए देखना मान सम्मान में बढोतरी की ओर इशारा करती है।
- अरहर खाते हुए देखना पेट में दर्द होने के संकेत देता है।
- अगर आप सपने में खुद को आचार खाते हुए देखते है तो सावधान हो जाएं, क्योकि आने वाले समय आपको सिर दर्द या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
- सपने में आंवले खाते हुए दिखना मनोकामना पूर्ण होने की ओर संकेत करता है, वहीं अगर आप सिर्फ आंवला देखते है तो आपकी इच्छा अधूरी रह सकती है।
यह भी पढ़ें- घर में पक्षी पालने से पहले जान लें यह बात, नहीं तो हो सकता है आर्थिक नुकसान
- आम खाते देखने का मतलब धन और संतान सुख मिलने से हैं।
- सपने में इमली खाते हुए दिखना जहां औरत के लिए शुभ माना जाता है, वहीं पुरुष के लिए इसे अशुभ माना जाता है।
- अगर आप सपने में इडली साम्भर खा रहे हैं तो हकीकत में आपको सभी से सहयोग मिलेगा।
- सपने में काजू खाने आपके नए व्यापार शुरू होने की ओर इशारा करती है।
- केला खाते हुए या देखना शुभ समाचार मिलने का संकेत करती है।
यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो रविवार को नहीं खाते ये दाल, परेशानियां नहीं छोड़ेंगी पीछा
- अगर आपने अपने सपने में गुड खाते हुए देखा है तो आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली हैं।
- किसी फल की गुठली को खाना या फेंकना हकीकत में शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। काफी धन आने की ओर इशारा करती है।