फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   dreams can bring problems in your life

जानें क्यों सपने में औरत का अपहरण होते हुए दिखना होता है अशुभ

Thu, 30 Mar 2017 01:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Thu, 30 Mar 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
dreams can bring problems in your life
सपनों में जीवन में घटने वाली घटना का संकेत मिलता है।

सोते समय सपने आना एक आम बात हैं। कई बार हकीकत में ऐसा लगता है कि यह किस्सा सपने में देखा था। माना जाए तो सपनों का हकीकत से कोई वास्ता नहीं होता। लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें तो ये सपने जिंदगी को बदल सकते हैं। उसके अनुसार सपनों में हमें जीवन में घटने वाली हर घटना का संकेत मिल जाता है। जीवन में हर सपने का संबंध अलग- अलग है। बस जरूरत है तो इस सपने और घटना का संबंध समझने की।

विज्ञापन


- यदि आप सपने में बैर, शीशम जैसे पेड़ोें की परछाई को देखते हैं तो माना जाता है कि आने वाला समय आपके लिए शुभ होगा। 

- सपनों में अगर बादलों की छाया, वर्षा या फिर आंधी को देखते है तो ये आपके जीवन में आने वाली परेशानियों की ओर संकेत करता है। 

- सपने में अगर आपने किसी महिला का अपहरण होते हुए देखा है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में किसी महिला से झगड़ा हो सकता है।

dreams can bring problems in your life
सपनों का समझें इशारा

- अगर कोई युवा सपने में किसी जानकर को बुढापे या बचपन की अवस्था में देखता है तो ये उसके जीवन में आने वाले कष्टों की ओर इशारा करती है।

- अगर आप सपने में जलने वाली लकड़ी, कोयला, धुंआ आदि देखते है तो आने वाले समय में ​आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है।  

- अगर सपने में कोई पागल, डॉक्टर या फिर नाचने वाले दिखे तो ये सब चीजें जीवन में आने वाली परेशानी की ओर संकेत करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

dreams can bring problems in your life
सपने में पानी दिखना नुकसान का संकेत

- सपने में मांस से जुड़ा कुछ भी देखना धन नुकसान का संकेत होता है।

- यदि आप सपने में घोड़ा, गधा या हिरण के बच्चे को देखते है और वस्तुओं को लेकर सतर्क हो जाएं। आपको वस्तुओं की हानि उठानी पड़ सकती है।

- यदि सपनें में अधिक पानी दिखाई देता है तो समझ जाना चाहिए कि धन का नुकसान होने वाला है। वहीं सेहत संबंधी की समस्या घेरने वाली है।

विज्ञापन

dreams can bring problems in your life
तोता दिखना भी अशुभ

- सपने में  जूते चोरी होने का संकेत शारीरिक रूप से परेशानियों का आना माना जाता है।

- घर पर सिंदूर या गेरुआ रंग गिरते हुए सपने में देखना से मतलब घर को आग से खतरा होता है। 

- अगर आपने सपने में कौआ, तोते, उल्लू को बोलते हुए, जलमुर्गा आदि को देखा हैं तो ये आपके धन का नाश होने का संकेत देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed