फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya niti motivational quotes Niti Sutras gyan Success Sutra in Hindi

Chanakya Niti: जीवन भर काम आएंगी ये बातें, जिन्हें चाणक्य ने सदियों पहले बता दिया था

Sat, 19 Apr 2025 10:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 10:40 AM IST
सार

चाणक्य नीति को जीवन के गहन रहस्यों की कुंजी माना जाता है। आचार्य चाणक्य, जिनकी दूरदृष्टि, नीति निपुणता और तीक्ष्ण बुद्धि ने एक पूरे साम्राज्य की नींव रखी।

विज्ञापन
Chanakya niti motivational quotes Niti Sutras gyan Success Sutra in Hindi
चाणक्य नीति - फोटो : freepik

विस्तार

Chanakya Niti For Success: चाणक्य नीति को जीवन के गहन रहस्यों की कुंजी माना जाता है। आचार्य चाणक्य, जिनकी दूरदृष्टि, नीति निपुणता और तीक्ष्ण बुद्धि ने एक पूरे साम्राज्य की नींव रखी। उन्होंने न केवल राजनीति और अर्थशास्त्र में अपना योगदान दिया, बल्कि मानव जीवन के हर पहलू पर अपने विचार स्पष्ट रूप से रखे। चाणक्य नीति उन सिद्धांतों का संग्रह है जो व्यक्ति को आत्ममंथन, आत्मसुधार और आत्मविकास की दिशा में ले जाते हैं। चाहे पारिवारिक जीवन हो या सामाजिक, चाहे शिक्षा हो या आत्मानुशासन, हर क्षेत्र में चाणक्य की बातें आज भी उतनी ही उपयोगी हैं जितनी प्राचीन काल में थीं। आइए जानें कुछ प्रमुख श्लोकों के माध्यम से कैसे चाणक्य नीति आज के युग में भी उतनी ही सटीक और आवश्यक है।

विज्ञापन

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, खत्म हो जाएंगे सारे दुख
विज्ञापन

 

Ekadashamsha Yoga: सूर्य, शुक्र, शनि का एकादशांश योग, जानिए 18-19 अप्रैल को किन राशियों का होगा भाग्य उज्जवल

विज्ञापन
विज्ञापन

Chanakya niti motivational quotes Niti Sutras gyan Success Sutra in Hindi
Chanakya Niti For Life - फोटो : adobe stock

श्लोक
त्यजेद्धर्मं दयाहीनं विद्याहीनं गुरुं त्यजेत्।
त्यजेत्क्रोधमुखीं भार्यां निःस्नेहान्बान्धवांस्त्यजेत्।।

अर्थ: यदि किसी धर्म में दया का भाव नहीं है, तो वह केवल एक खोखला आडंबर बन जाता है—ऐसे धर्म को त्याग देना चाहिए। उसी प्रकार जो गुरु ज्ञानहीन हो, पत्नी सदैव क्रोधित रहे और जो बंधुजनों में स्नेह न हो, उन्हें भी त्याग देना चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार आज जब समाज में दिखावे और आडंबर का बोलबाला है, यह श्लोक हमें बताता है कि असली मूल्य भावनाओं का है, आचरण का है। रिश्ते तब तक मूल्यवान हैं जब तक उनमें स्नेह, सहयोग और करुणा हो। यदि कोई रिश्ता केवल तनाव और क्रोध से भरा हो, तो वह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए विषाक्त हो सकता है। ऐसे में बुद्धिमत्ता इसी में है कि व्यक्ति ऐसे संबंधों से दूरी बना ले जो जीवन को बोझ बना दें।

Chanakya niti motivational quotes Niti Sutras gyan Success Sutra in Hindi
Chanakya Niti For Success - फोटो : freepik

श्लोक
यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते निर्घषणच्छेदनतापताडनैः।
तथा चतुर्भिः पुरुषः परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।

अर्थ: जैसे सोने की परख उसे घिसने, काटने, तपाने और पीटने से होती है, वैसे ही मनुष्य की असली पहचान उसके त्याग, शील (चरित्र), गुण और कर्म से होती है।
आधुनिक युग में जहां व्यक्ति को उसके बाहरी लिबास और सोशल स्टेटस से आंका  जाता है। आचार्य चाणक्य का यह श्लोक याद दिलाता है कि सच्ची पहचान परिस्थितियों में दिखती है। जब समय कठिन होता है, तब ही असली चरित्र सामने आता है। ये पंक्तियां आज के नेताओं, शिक्षकों, माता-पिता और हर आम इंसान के लिए मार्गदर्शन का काम करती हैं क्योंकि जीवन का मूल्य उसकी आंतरिक गुणवत्ता से होता है, ना कि उसकी चमक-धमक से।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed