फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Neeti: पति-पत्नी की ये आदतें तबाह कर देती है शादीशुदा जीवन, क्या कहती है चाणक्य नीति

Wed, 06 Jul 2022 12:31 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 06 Jul 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti For Husband Wife Relationship Know Habits That Ruin Your Marriage Life In Hindi
Chanakya Niti For Husband Wife Relationship - फोटो : Social media

Chanakya Niti For Husband Wife Relationship: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य बेहद ही बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों में न सिर्फ व्यक्ति को सफलता हासिल करने के तमाम रास्ते बताए हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज का कल्याण भी किया है। आज भी उनकी रणनीति पूरे विश्व में विख्यात है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधग का सम्राट बना दिया था। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां भले ही आपको कठोर लगे लेकिन उनके द्वारा बताई गई कई बातें जीवन में किसी न किसी तरीके से सच्चाई जरूरी दिखाती हैं। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने बताया है पति-पत्नी के रिश्तों के बारे मे बताया है। आइए जानते हैं। 

Chanakya Niti For Husband Wife Relationship Know Habits That Ruin Your Marriage Life In Hindi
गुस्सा करने से बचें 

गुस्सा करने से बचें 
चाणक्य नीति के अनुसार गुस्सा हर किसी के लिए बुरा होता है। पति और पत्नी के रिश्ते में गुस्सा नुकसानदेह साबित होता है। पति या पत्नी में से कोई भी जब गुस्से में होता है तो वह अपना अच्छा और बुरा कुछ समझ नहीं पाता। ऐसे में वैवाहिक जीवन में यही छोटी-छोटी बाते बड़ा रूप ले लेती हैं और रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। 

Chanakya Niti For Husband Wife Relationship Know Habits That Ruin Your Marriage Life In Hindi
एक दूसरे का सम्मान न करना  - फोटो : Demo Pic

एक दूसरे का सम्मान न करना 
हर रिश्ते में सम्मान होना बेहद आवश्यक है। चाणक्य नीति के अनुसार पति और पत्नी का रिश्ता एक दूसरे के बिना अधूरा होता है। इस रिश्ते को कायम रखने के लिए एक दूसरे के प्रति सम्मान आवश्यक है और यदि ऐसा नहीं है तो आपका वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti For Husband Wife Relationship Know Habits That Ruin Your Marriage Life In Hindi
बातचीत बंद होना  - फोटो : Demo Pic

बातचीत बंद होना 
पति-पत्नी सुख दुख के साथी होते हैं और इसके लिए उन्हें एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाकर चलना होता है। इसके लिए एक दूसरे से बात करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपको कोई बात बुरी लग रही है तो आपस में बात करें। यदि मं में कोई बात रखेंगे तो गलतफहमियां बढ़ेंगी। यदि आप आपस में बात नहीं करेंगे तो जीवन में कलह होने से कोई रोक नहीं सकता और फिर इससे धीरे-धीरे रिश्ता कमजोर होने लगता है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti For Husband Wife Relationship Know Habits That Ruin Your Marriage Life In Hindi
सच छिपाना  - फोटो : Demo Pic

सच छिपाना 
कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही नाजुक होता है। ऐसे में कभी भी अपने जीवन साथी से सच नहीं छिपाना चाहिए, क्योंकि समय के साथ अगर आपका सच सामने आया तो आपके साथी का भरोसा आप पर कम होने लगेगा और आपके रिश्ते में कड़वाहट शुरु हो जाएगी। इसलिए रिश्ते में कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed