फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Neeti: किसी से भूलकर भी ना करें इन 4 बातों का जिक्र, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Tue, 08 Feb 2022 11:51 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 11:51 AM IST
सार

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी चार बातों का उल्लेख है जिसका जिक्र मनुष्य को किसी दूसरे से भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यदि वह ऐसा करता है तो उसे नुकसान भुगतना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Chanakya Neeti never mention these 4 things to anyone otherwise there may be a big loss
Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी चार बातों का उल्लेख है जिसका जिक्र मनुष्य को किसी दूसरे से भूलकर भी नहीं करना चाहिए। - फोटो : amar ujala

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र में जीवन से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। लोगों को इनकी बताई गई बातें भले ही लोगों को कठोर लगती हैं लेकिन ये बातें व्यक्ति को सही और गलत का भेद बताती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है। आज भी आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। ये एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार होने के साथ ही अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ भी थे। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी चार बातों का उल्लेख है जिसका जिक्र मनुष्य को किसी दूसरे से भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यदि वह ऐसा करता है तो उसे नुकसान भुगतना पड़ सकता है।  आइए जानते हैं क्या है वो बातें। 

Chanakya Neeti never mention these 4 things to anyone otherwise there may be a big loss
Chanakya Neeti: दांपत्य जीवन से जुड़ी बातें न करें साझा। - फोटो : istock

दांपत्य जीवन से जुड़ी बातें न करें साझा 
दांपत्य जीवन से जुड़ी की बातें ऐसी होती है जो सिर्फ पति और पत्नी के बीच ही रहनी चाहिए। यदि पति-पत्नी के बीच की बातें बाहर चली गईं तो इससे वैवाहिक जीवन में दरार पड़ सकती है। इसलिए अपने दाम्पत्य जीवन से जुड़ी बातें किसी से भी न साझा करें,फिर चाहे वो आपका करीबी मित्र ही क्यों न हो। 

Chanakya Neeti never mention these 4 things to anyone otherwise there may be a big loss
Chanakya Neeti: अपने दुखों को किसी से न कहें।  - फोटो : istock

अपने दुखों को किसी से न कहें 
अक्सर व्यक्ति दुखी होता है तो वह एक सहारा ढूंढता है। ऐसे में वो अपने करीबियों से अपना दुख भी साझा करता है। जैसे उसके साथ क्या हुआ, या किसी ने उसका अपमान किया। लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं ऐसी बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए। यदि वह आपका मित्र भी होगा तो भी वह आपके सामने तो आपको सांत्वना देगा लेकिन पीठ पीछे आपकी हंसी उड़ाएगा। इसलिए आप ऐसी नौबत ही न आने दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Neeti never mention these 4 things to anyone otherwise there may be a big loss
Chanakya Neeti: आर्थिक नुकसान का जिक्र कभी किसी से न करें।  - फोटो : istock

आर्थिक नुकसान का जिक्र कभी किसी से न करें 
जीवन में कभी न कभी ऐसा समय आता है जब मनुष्य को आर्थिक रूप से परेशानी होती है। हो सकता है आपको ऋण तक लेना पड़ जाए। लेकिन ऐसी बातों को आप अपने तक ही सीमित रखें। यदि आपने ये बातें दूसरों से कहीं तो एक तो वो लोग आपसे दूरी बनाना शुरू कर देंगे और दूसरा हो सकता है आपने भरोसा करके उन्हें बातें बताई हों लेकिन वो आपकी इन बातों को गोपनीय न रखें और सबको बता दें। 

विज्ञापन
Chanakya Neeti never mention these 4 things to anyone otherwise there may be a big loss
Chanakya Neeti: किसी को अपनी धन-संपत्ति की जानकारी न दें। - फोटो : istock

किसी को अपनी धन-संपत्ति की जानकारी न दें 
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस तरह अपने आर्थिक नुकसान की जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए, ठीक वैसे ही किसी को इस बात का जिक्र भी बिल्कुल न करें कि आपके पास कितनी धन-संपत्ति है। यदि आपने किसी से जिक्र किया तो उनके मन-मस्तिष्क में सौ सवाल उठेंगे और हो सकता है वो आपसे ईर्ष्या भी करने लगें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed