फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   you may go hell from eating style

नर्क में पहुंचा सकता है खाने का ग़लत तरीका

Sat, 27 Apr 2013 11:26 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 27 Apr 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
you may go hell from eating style

खाना खाते समय हम भोजन और उसके

विज्ञापन
स्वाद के बारे में सोचते हैं लेकिन कभी सोचा है कि खाने का गलत तरीका  नर्क में पहुंचा सकता है। गलत तरीके से भोजन करने पर पशु और दूसरे नीच योनियों भी में जाना पड़ता है। आप इसे हल्के में न लें इसलिए हम बता देते हैं कि यह 'भविष्य पुराण' कहता है।

पुराण के अनुसार भोजन देवी अन्नपूर्णा की कृपा से प्राप्त होता है। इसलिए भोजन करते समय अपना पूरा ध्यान भोजन पर केन्द्रित करना चाहिए न कि दुनिया जहान की सारी बातें खाते समय करना। ऐसा करने से देवी अन्नपूर्णा दुःखी होती हैं।

भोजन को देखकर नाक-भौह सिकोड़ने की प्रवृति भी नहीं होनी चाहिए। भोजन जब भी सामने आये जितनी रूचि हो प्रसन्नतापूर्वक ग्रहण करें। बहुत से लोगों की आदत होती है कि मित्र अगर कुछ खा रहा है और वह वस्तु आपको भी पसंद है तो तोड़कर एक टुकड़ा मुंह में डाल लिया।

इस प्रकार से कुछ खाना जूठा खाना कहलाता है। इससे पाप बढ़ता है और उर्जा एवं मानसिक क्षमता में कमी आती है। शास्त्रों में नौ प्रकार के महापाप बताए गये हैं इनमें एक पाप अति भोजन भी है। इसलिए भोजन संतुलित करना चाहिए।

अति भोजन से स्वस्थ्य प्रभावित होता है जिससे क्रोध बढ़ता है। दान, धर्म एवं पुण्य कर्म भली प्रकार से नहीं हो पाता है और व्यक्ति पाप कर्म का भागी बन जाता है।

भोजन के समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जितना खाना हो एक बार में खाकर उठें, भोजन करने के बीच उठने पर फिर से उस भोजन को ग्रहण नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed