फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   when dream come true

सपनों के परिणाम कितने दिनों में मिलते हैं

Mon, 09 Jun 2014 02:45 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
when dream come true

ऐसी मान्तया है कि हमारा अचेतन मन कई बार नींद की अवस्था में भूत और भविष्य की घटनाओं के बीच घूमता रहता है। मन के इस भ्रमण से हमें कई बार भविष्य में होने वाली घटनाओं का पता सपनों के माध्यम से पता चल जाता है।

विज्ञापन


लेकिन सपनों में जो कुछ भी दिखता है उसका परिणाम कब मिलेगा इसको लेकर एक संदेह बना रहता है। शास्त्रों में इस संदेह को दूर करने के उत्तर दिए गए हैं, इससे पता लगता है कौन सा सपना कब सच होगा।

विज्ञापन

कब देखा सपना, कब मिलेगा फल

when dream come true

शास्त्रों के अनुसार दिन के समय देखा गया सपना सच नही होता है। इसलिए ऐसे सपनों के परिणाम का विचार नहीं करना चाहिए। रात के समय देखे गए सपनों का ही परिणाम मिलता है।

इसलिए रात को चार प्रहर में बांटकर सपनों के फलित होने के समय का उल्लेख किया गया है। माना जाता है कि रात के पहले प्रहर में जो सपने देखे जाते हैं उनका परिणाम एक साल के अंदर मिलता है।


सुबह देखे गए सपने कब सच होंगे

when dream come true

दूसरे प्रहर में जो सपने देखे जाते हैं उनका परिणाम आठ महीनों में प्राप्त होता है। अगर कोई व्यक्ति रात के तीसरे प्रहर में कोई सपना देखता है तो तीन महीने के भीतर सपना सच होता है।

रात के चौथे प्रहर जिसे ब्रह्म मुहूर्त का जाता है उस समय देखा गया सपना 10 से 15 दिनों में फलित होता है। लेकिन सुबह नींद खुलने से पहले कोई सपना देखते हैं तो उसका परिणाम एक से दो दिनों में ही सामने आ जाता है।


विज्ञापन

सपनों के सच होने में यह बात ध्यान रखें

when dream come true
अगर कोई अच्छा सपना आए तो वह तभी फलित होता है जब सपना देखने के बाद व्यक्ति भगवान का ध्यान और जागरण करता है। पुनः सो जाने पर स्वप्न का फल नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed