फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   vivah shubh muhurat date 2022 marriage muhurat list in 2022 know most auspicious marriage muhurat days in 2022

Vivah Shubh Muhurat 2022: अगले वर्ष कब-कब है विवाह के शुभ मुूहूर्त, जानें कैसे तय होती हैं शादी की तारीखें

Mon, 06 Dec 2021 07:45 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Dec 2021 07:45 AM IST
सार

Vivah Muhurat 2022: जानिए साल 2022 में कब-कब है विवाह के शुभ मुहूर्त और कैसे तय होती हैं विवाह की शुभ तारीखें...

विज्ञापन
vivah shubh muhurat date 2022 marriage muhurat list in 2022 know most auspicious marriage muhurat days in 2022
Vivah Muhurat 2022: मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार विवाह का मूहूर्त तारीख का चयन करते समय वार का भी ध्यान रखना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vivah Shubh Muhurat 2022: अब नया वर्ष 2022 जल्द ही शुरू होने वाला है। जिसका सभी को इंतजार है। हिंदू धर्म में विवाह संपन्न करने के लिए शुभ मूहूर्त का विशेष महत्व होता है। बिना शुभ मुहूर्त के विवाह कार्यक्रम नहीं किए जा सकते हैं। वर्ष में कई मौके आते हैं जब विवाह के कई शुभ मुहूर्त होते हैं वहीं कुछ महीनों तक विवाह के मुहू्र्त ही नहीं होते हैं। आइए जानते हैं साल 2022 के सभी 12 महीनों में कब-कब विवाह के शुभ मुहूर्त के योग हैं। नीचे दिए गए पूरे साल के शुभ विवाह मुहूर्त की तिथियों को ध्यान में रखते हुए आप विवाह कार्यक्रम के लिए अपने लिए तारीखों का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
महीना  शुभ विवाह मुहूर्त 2022
विवाह मुहूर्त 2022: जनवरी  22, 23 और 24 जनवरी
विवाह मुहूर्त 2022: फरवरी 04, 05, 06, 07, 08,10,18 और 19 फरवरी
विवाह मुहूर्त 2022: मार्च इस महीने विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
विवाह मुहूर्त 2022: अप्रैल 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 अप्रैल
विवाह मुहूर्त 2022: मई 02, 03, 09, 10, 11,12,15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मई
विवाह मुहूर्त 2022: जून 01, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 जून
विवाह मुहूर्त 2022: जुलाई 04, 06, 07, 08 और 09 जुलाई
विवाह मुहूर्त 2022: अगस्त इस महीने कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
विवाह मुहूर्त 2022: सितंबर सितंबर के महीने में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
विवाह मुहूर्त 2022: अक्तूबर इस महीने कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
विवाह मुहूर्त 2022: नवंबर 25, 26, 28 और 29 नवंबर 
विवाह मुहूर्त 2022: दिसंबर  01, 02, 04, 07, 08, 09 और 14 दिसंबर

आइए अब जानते हैं विवाह मुहूर्त की तारीख की गणना करते समय किन-किन बातों पर विचार किया जाता है।

- चातुर्मास में जब भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए योग निद्रा में चल जाते हैं तब विवाह समारोह संपन्न नहीं किए जा सकते हैं।

- सूर्य जब मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक,मकर और कुंभ राशि में गोचर करते हैं तब विवाह के लिए सबसे अनुकूल समय होता है।

- वहीं जब सूर्य कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि में गोचर होते हैं तब विवाह समारोह के लिए समय अच्छा नहीं होता है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास शुरू हो जाता है। इसमें विवाह वर्जित माना गया है।
विज्ञापन


विवाह के लिए शुभ दिन और तिथियां
मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार विवाह का मूहूर्त तारीख का चयन करते समय वार का भी ध्यान रखना चाहिए। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार अनुकूल होता है, जबकि मंगलवार का दिन विवाह के लिए अशुभ माना गया है। इसके अलावा द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि अच्छी मानी गई है जबकि चतुर्थी तिथि, नवमी तिथि और चतुर्दशी तिथि को अच्छा नहीं माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दो ग्रहों के अस्त होने पर विवाह नहीं होते
विवाह मुहूर्त की गणना करते समय शुक्र तारा और गुरु तारा पर विचार किया जाता है। बृहस्पति और शुक्र के अस्त होने पर विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम नहीं किए जाते है। इसलिए, इस दौरान कोई विवाह समारोह नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed