{"_id":"60053df946ed287cb0060d0d","slug":"vastu-yantra-benefits-know-all-types-of-vastu-yantra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए छह वास्तु यंत्र, जो आपकी समस्याओं का करते हैं निवारण","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जानिए छह वास्तु यंत्र, जो आपकी समस्याओं का करते हैं निवारण
Tue, 19 Jan 2021 08:13 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:13 AM IST
विज्ञापन
कुबेर यंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार खूब मेहनत और मन से भवन निर्माण करने के उपरांत भी वास्तुदोष रह जाते हैं। जिसका खामियाजा आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक क्षति से उठाना पड़ सकता हैं। लगातार कोई न कोई परेशानी घेरे रहती है। वास्तु में कुछ ऐसे सरल यंत्रों द्वारा उपाय बताए गए हैं,जिनको अपनाकर आप अपने जीवन में परेशानियों को दूर कर सुख,समृद्धि एवं खुशियां ला सकते हैं।
विज्ञापन
मारुति यंत्र
मारुति यंत्र हनुमानजी का यंत्र है। इस यंत्र के बहुत से उपयोग हैं, परन्तु इनमें से एक उपयोग वास्तु के संबंध में बहुत प्रचलित है। जिनकी जमीन नहीं बिक रही हो या जिस जमीन में विवाद खड़ा हो गया हो। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भूखंड मालिक को मंगलवार के दिन दोपहर 12 बजे इस यंत्र को ले जाकर सम्बंधित भूमि में पूर्व या ईशान दिशा में सवा हाथ गड्ढा खोदकर गाड़ दें एवं ऊपर से दूध या गंगाजल की धारा चढ़ानी चाहिए। वास्तु के अनुसार भूमि का विवाद तीन महीने के अंदर सुलझ जाएगा। मारुति यंत्र वाहन सुरक्षा के लिए भी लाभकारी है।
विज्ञापन
शुद्ध चांदी का श्रीयंत्र
श्रीयंत्र को माँ लक्ष्मी का ही स्वरुप माना जाता है। ऐश्वर्य और धनलक्ष्मी की वृद्धि के लिए वास्तु में इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है। यदि दुकान में मन नहीं लगता हो, व्यापार में बरकत न हो, रुपया पैसा आता तो हो पर बचत नहीं हो पा रही है तो इसे घर या दुकान की उत्तर दिशा में लगाना बहुत लाभकारी है।
विज्ञापन
दिक्दोषनाशक यंत्र
यह वास्तुदोष निवारण का महत्वपूर्ण यंत्र है जिसमें सभी दिशाओं और दिक्पालों का पूजन किया जाता है। यदि घर में टॉयलेट,रसोई या बाथरूम कोई गलत दिशा में बन गया हो तो यह यंत्र स्थापित करने से वह दोष मिट जाता है।
वरुण यंत्र
यह बड़ा ही प्रभावी वास्तु यंत्र है जो जल संबंधी समस्त दोषों को दूर करता है। यदि जलस्थान,नलकूप,पानी की टंकी अग्नि कोण या गलत दिशा में बन गए हैं तो इस वरुण यंत्र को उस पर स्थापित करके पूजन करने पर जल संबंधी सभी दोष नष्ट हो जाते हैं।
सर्वमंगल वास्तु यंत्र
सर्वमंगल वास्तु यंत्र वास्तु संबंधी सभी प्रकार के दोष-निवारण करने के साथ-साथ सब प्रकार की मंगल कामना हेतु अचूक वरदायक है।
द्वारदोषनाशक तोरण
यह एक विशिष्ठ प्रकार का तोरण है,जो द्वार संबंधी दोषों का हरण करता है। तथा घर को बाहरी विपदाओं से बचाता है।
कृत्यनाशक वास्तु यंत्र
वास्तु के अनुसार यदि किसी शत्रु ने आपके घर या दुकान को बांध रखा है,या आप पर कोई अभिचार कर्म किया है तो यह यंत्र उस अभिचार कर्म को नाश करके वापस लौटा देता है।