फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Twenty Four Incarnations

चौबीस अवतारों में सिमटी दुनिया

Fri, 07 Feb 2020 03:51 PM IST
योगेश जोशी आचार्य श्रीराम शर्मा
आचार्य श्रीराम शर्मा Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 07 Feb 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Twenty Four Incarnations
अवतारों की गणना कई प्रकार से की गई है। शास्त्रों में अवतारों के जो नाम बताए गए हैं, उनमें एकरूपता नहीं है। दस अवतारों के संबंध में जो मान्यता है, वह चौबीस अवतारों के बारे में नहीं है। गायत्री के अक्षरों के अनुसार उनकी संख्या विभिन्न संदर्भों में 24 है। इसे अधिक भी माना जाता है, लेकिन प्रतिपादनों के आधार पर 24 अवतारों के बारे में तो सहमति है ही। जहां भी इनका उल्लेख है, 24 की संख्या ही सबसे अधिक प्रचलित है।
विज्ञापन


जिन 24 अवतारों की गणना की गई है, उनके नाम इस प्रकार है- नारायण विराट, हंस, यज्ञ पुरुष, मत्स्य, कर्म, वराह, वामन, नृसिंह, परशुराम, नारद, धन्वन्तरि, सनत्कुमार, दत्तात्रेय, कपिल, ऋषभदेव, हयग्रीव, मोिहनी, हरि, प्रभु, राम, कृष्ण, व्यास, बुद्ध और निष्कलंक।
विज्ञापन

  

 'मार्कंडेय पुराण' में शक्ति की कथा है। सभी देवताओं से तेज एकत्रित किया गया और उनकी सम्मिलित शक्ति का संग्रह- समुच्चय आदि-शक्ति के रूप में प्रकट हुआ। इससे स्पष्ट है कि स्वरूप एक रहने पर भी उसमें घटकों का समावेश है। गायत्री की विभिन्न शक्ति धाराओं के आधार पर कहा जा सकता है कि उस महासमुद्र में कई महा नदियों ने अपना अनुदान दिया है। उनकी विशेषताएं भी इसमें विद्यमान हैं। 24 शब्दों को शक्तियों का एकीकरण कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये धाराएं कई स्तरों की हैं, बहुत-सी दिशाओं से आई हैं और अनेक विशेषताओं से युक्त हैं। उन वर्गों का उल्लेख अवतारों, देवताओं, दिव्य शक्तियों और ऋषियों के रूप में हुआ है। शक्तियों में कुछ भौतिक हैं, कुछ आत्मिक। इनके नामकरण उनकी विशेषताओं के अनुरूप ही हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed