{"_id":"6ae89a9d3bff37bcf5048cb5","slug":"dhanteras-2026-upay-astro-remedies-for-good-luck-and-wealth-on-dhanteras-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर धन प्राप्ति से लेकर संकट मुक्ति तक, जानिए कौन-कौन से उपाय होते हैं कारगर ?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
धनतेरस पर धन प्राप्ति से लेकर संकट मुक्ति तक, जानिए कौन-कौन से उपाय होते हैं कारगर ?
Mon, 02 Nov 2026 08:01 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:01 PM IST
सार
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर सार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन धन प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन
धनतेरस 2026 धन प्राप्ति के उपाय
- फोटो : AI
विस्तार
सनातन धर्म में दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ धन-धान्य की वर्षा करने वाला त्योहार है। धनतेरस के दिन धन प्राप्ति और परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं कौन से है वे अचूक उपाय।
क्या है धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपायदिवाली 2026 कैलेंडर: धनतेरस-दिवाली से लेकर भाई दूज तक, यहां देखें पांच दिन का पूरा कैलेंडर
विज्ञापन
क्या है धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपाय
- -धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की प्रथा है, यदि संभव न हो तो कोई बर्तन खरीदें। मान्यता के अनुसार यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो मन को संतोष और शीतलता प्रदान करता है।संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है।
- -इस दिन आपको अपने घर या दुकान की तिजोरी पर लक्ष्मीजी का ऐसा चित्र लगाना चाहिए। जिसमें मां लक्ष्मी कमल पर धनवर्षा की मुद्रा में बैठी हुईं हो और दो हाथी सूंड उठाए नजर आ रहे हों। ऐसा करने पर हमेशा तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
- -धनतेरस के दिन बाजार से 11 गोमती चक्र ले आएं और इन पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें,धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
- -माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए धनतेरस पर नई झाड़ू घर में लाना बेहद समृद्धि दायक माना गया है। झाड़ू से साफ-सफाई होती है,और स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी निवास करती हैं।
- -धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है और उनकी दिशा उत्तर मानी गई है। इसलिए आज के दिन नकदी उत्तर दिशा में ही रखें, ऐसा करने से आपको धनलाभ होगा।
- -मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पूजन के बाद रात को केसर या हल्दी से रंगे हुए 21 चावल के साबुत दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखना चाहिए,ऐसा करने से समृद्धि आती है।
- -इस दिन आपको मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र को स्थापित करना चाहिए उसकी पूजा करनी चाहिए,दिवाली तक पूजा करने के उपरांत आप इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रख दें या दीवार पर लगा दें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
- -यदि आपको या आपके परिवार में स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो आप धनतेरस के दिन अन्न और दवाईयों का दान अवश्य करें।ऐसा करने से आपकी स्वास्थय संबंधी समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
- -अगर आपको किसी भी प्रकार का भय रहता है या फिर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं तो आप धनतेरस के दिन हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। और ग्यारह पीपल के पत्तो पर श्री राम लिखकर उसकी माला बनाकर चढ़ाए और वही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करे,लाभ होगा।
- -धनतेरस पर रात को दक्षिण दिशा में यम का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से अकालमुत्यु का भय नही रहेगा और निरोगी शरीर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन