{"_id":"5f6b26650aeffc4bdd7ead10","slug":"thursday-remedy-know-religious-significance-of-banana-tree-in-guruwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार के दिन की जाती है इस पेड़ की पूजा, मिलते हैं अनेकों लाभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
गुरुवार के दिन की जाती है इस पेड़ की पूजा, मिलते हैं अनेकों लाभ
Thu, 24 Sep 2020 07:38 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 24 Sep 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की करें पूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दू धर्म में केले के वृक्ष को बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। मांगलिक कार्यों में भी केले के पत्तों एवं केले के पेड़ की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के गुरुवार के दिन केले के वृक्ष को पूजना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जो कोई भक्त गुरुवार के दिन केले के वृक्ष को पूजता है उसे भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही केले के वृक्ष की पूजा से घर में धन-सम्पत्ति का आगमन भी होता है।
विज्ञापन
केले के वृक्ष में होता है विष्णु जी का वास
माना जाता है कि केले के वृक्ष में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है। गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करने वाले से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। वे भक्तों को सुख-समृद्धि, शांति का वरदान देते हैं। केले के वृक्ष को शुभ और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विवाह में आ रही बाधाएं होती हैं दूर
अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब चल रही है और आपके विवाह में बाधा आ रही है तो आपको किसी ज्योतिष से सलाह लेकर बृहस्पति देव का व्रत रखना चाहिए और केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे कुंडली में गुरुग्रह मजबूत होगा, और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
विज्ञापन
केले के वृक्ष के नीचे जलाएं दीपक
विष्णु भगवान पीला वस्त्र धारण करते हैं। इसलिए उन्हें पीताम्बर धारी भी कहा जाता है। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण कर केले के वृक्ष में दीपक जलाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा होती है।
गुरुवार के दिन ये कार्य हैं वर्जित
गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, न ही इस दिन साबुन शैम्पू का प्रयोग करना चाहिए। गुरुवार के दिन दैनिक सफाई के अलावा किसी प्रकार की साफ सफाई नहीं करनी चाहिए। गुरुवार के दिन किसी काली गाय को पीले लड्डू खिलाना चाहिए इससे आपका रुका हुआ धन मिल जाता है। इससे संपत्ति के विवाद से भी छुटकारा मिलता है।